संस्कृति मंत्रालय
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 'मारा शिल्पम् दुर्गा' प्रदर्शनी का उद्घाटन, काष्ठ शिल्प की परंपरा से रूबरू हुए दर्शक
प्रविष्टि तिथि:
17 OCT 2026 8:37PM by PIB Bhopal
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS) के वीथी संकुल स्थित आंतरिक संग्रहालय भवन में आज सायं 4 बजे 'एक्सहिबिट ऑफ द मंथ' श्रृंखला के अंतर्गत 'मारा शिल्पम् दुर्गा: देवी दुर्गा की काष्ठ प्रतिमा' प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भोपाल नगर निगम की आयुक्त सुश्री संस्कृति जैन (IAS) रहीं। इस अवसर पर संग्रहालय के निदेशक भी उपस्थित थे। प्रदर्शनी का क्यूरेशन संग्रहालय सहयोगी डॉ. पी. अनुराधा पांडा ने किया है।

प्रदर्शनी में देवी दुर्गा की पारंपरिक काष्ठ प्रतिमा को प्रदर्शित किया गया है, जो भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत में काष्ठ शिल्प के महत्व को रेखांकित करती है। प्रतिमा के माध्यम से दर्शक पारंपरिक कलात्मक अभिव्यक्ति के साथ-साथ धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं से भी परिचित हो सकेंगे।

इस आयोजन से संग्रहालय के माध्यम से भारतीय कला, शिल्प एवं सांस्कृतिक विरासत को आम जनता तक पहुँचाने के प्रयासों को बल मिला है।
***
(रिलीज़ आईडी: 2324783)
आगंतुक पटल : 19