सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ‘विशेष अभियान 6’ के प्रति समर्पित
प्रविष्टि तिथि:
13 OCT 2026 5:26PM by PIB Delhi
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने वर्ष 2026 के लिए ‘विशेष अभियान 6’ की शुरुआत की है। इसका तैयारी चरण 17 सितंबर, 2026 और कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर, 2026 से प्रारंभ हुआ। स्वच्छता और सामूहिक जनभागीदारी के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दोहराने वाला यह विशेष अभियान 30 अक्टूबर, 2026 तक जारी रहेगा।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने 17 सितंबर, 2026 को विभाग के सभी स्तरों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अन्य स्थानों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में अपने-अपने कार्यस्थलों से भाग लिया।

इस कार्यक्रम में स्वच्छ कार्यस्थलों के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही सरकारी कार्यालयों में फाइलों और रिकॉर्ड के रख-रखाव और लंबित मामलों को न्यूनतम करने के प्रति भी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री श्री बीएल वर्मा के नेतृत्व में 1 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज स्थित महिला इमदाद समिति (एमआईसी) परिसर में ‘श्रमदान’ का आयोजन किया गया। श्री वर्मा ने स्वयं श्रमदान में सक्रिय रूप से भाग लिया और परिसर में स्वच्छता कार्यों की अगुवाई की।


श्री वर्मा ने स्वच्छता आंदोलन की गति को बनाए रखने में जनभागीदारी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सभी से ‘स्वच्छता’ को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।

प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई और स्वच्छता की गतिविधियों में भाग लेते हुए जनभागीदारी की भावना के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि की।
यह स्वच्छता अभियान ‘विशेष अभियान 6’ के उद्देश्यों और ‘स्वच्छ भारत’ तथा ‘विकसित भारत’ के व्यापक दृष्टिकोण के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल कार्यालय परिसरों में स्वच्छता को दैनिक जीवन के एक अभिन्न अंग के रूप में संस्थागत रूप देने के लिए सरकारी अधिकारियों की भागीदारी के महत्व पर भी बल देती है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग उन पहलकदमियों का निरंतर समर्थन करता है जो एक सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में स्वच्छता, लंबित मामलों के त्वरित निपटान और बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन को बढ़ावा देती हैं।
अधिकारी ने बताया कि सरकारी अधिकारियों में इन मापदंडों को स्थापित करने करने के उद्देश्य से विभाग ने 28 सितंबर, 2026 को ‘स्वच्छता पहल’ विषय पर एक आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया।
अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन, फाइलों की छंटाई तथा रिकॉर्डिंग और समग्र स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था ताकि एक स्वच्छ कार्यालय वातावरण के निर्माण में सामूहिक प्रयास के महत्व को रेखांकित किया जा सके। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार और दृष्टिकोण साझा किए।


यह पहल ‘विशेष अभियान 6’ के अधीन विभाग की गतिविधियों को रेखांकित करती है जिसका उद्देश्य सरकारी अधिकारियों और हितधारकों के बीच सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छता एवं गरिमा की भावना को मजबूत बनाना है।

विभाग 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले ‘विशेष अभियान 6’ के कार्यान्वयन चरण को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास कर रहा है।
****
पीके/केसी/आरटी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2322951)
आगंतुक पटल : 52