संघ लोक सेवा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम

प्रविष्टि तिथि: 09 OCT 2026 9:27PM by PIB Delhi

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा 13 सितंबर 2026 को आयोजित 'राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा (II), 2026' के लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर, निम्नलिखित रोल नंबर वाले उम्मीदवार 1 जुलाई 2027 से शुरू होने वाले 158वें पाठ्यक्रम के तहत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना  तथा 120वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश हेतु रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा लिए जाने वाले साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए हैं।

यह परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है: www.upsc.gov.in.

2. सूची में दर्शाये गए रोल नंबर वाले सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पूरी तरह से अनंतिम है। परीक्षा में प्रवेश की शर्तों के अनुसार, "उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे लिखित परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को चयन केंद्र और एसएसबी साक्षात्कार की तिथियां आवंटित की जाएंगी, जिसकी जानकारी उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले से इस साइट पर पंजीकरण करा रखा है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी प्रश्न या लॉगिन संबंधी समस्या के मामले में, dir-recruiting6-mod[at]nic[dot]in पर ई-मेल भेज सकते हैं।"

"उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे एसएसबी साक्षात्कार के दौरान संबंधित सेवा चयन बोर्डों (एसएसबी) के समक्ष आयु और शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र  जमा कराएं।" उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्र संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को नहीं भेजें। किसी भी अन्य जानकारी के लिए, आयोग के परिसर में एक सुविधा केंद्र  उपलब्ध है। उम्मीदवार कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 05:30 बजे के बीच इस काउंटर पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर इस परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार किसी भी दिन सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे के बीच ‘कैंडिडेट हेल्पडेस्क’ के टेलीफ़ोन नंबर 011-24041001 और 011-40303444 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही,  एसएसबी/साक्षात्कार से संबंधित विषयों के लिए उम्मीदवार सेना के लिए टेलीफोन नंबर 011-26175473 या joinindianarmy.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं; नौसेना अकादमी के लिए 011-23010097/ईमेल: officer-navy[at]nic[dot]in या joinindiannavy.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं; और वायु सेना के लिए 011-23010231 एक्सटेंशन 7645/7646/7610 या www.careerindianairforce.cdac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

3. उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2026 के अंक और चयन के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक (कट-ऑफ मार्क्स) पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, यानी अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे और ये आयोग की वेबसाइट पर तीस (30) दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Click here to see the result:

***

पीके/केसी/आरटी/एसके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2321614) आगंतुक पटल : 37
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English