शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

युवा संगम के सातवें चरण के तहत सिक्किम का प्रतिनिधिमंडल राजस्थान की समृद्ध विरासत से रूबरू हुआ


प्रतिनिधियों ने जोधपुर में मेहरानगढ़ किले का दौरा किया और श्री गज सिंह द्वितीय से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 9:13PM by PIB Delhi

शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत युवा संगम' के सातवें चरण का आयोजन कर रहा है। इसका मकसद भारत के युवाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देना और लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करना है।

नोडल संस्थान सिक्किम यूनिवर्सिटी से 25 सितंबर 2026 को युवा संगम के सातवें चरण के पहले टूर की शुरुआत की गई। इससे सिक्किम-राजस्थान एक्सचेंज कार्यक्रम का आगाज हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर की ओर से राजस्थान टूर की मेजबानी की जा रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261002211450_46aaf3.jpg

सिक्किम का प्रतिनिधिमंडल 29 सितंबर 2026 को जोधपुर पहुंचा और इसमें शामिल युवा राजस्थान की समृद्ध विरासत, परंपराओं और इतिहास को जानने-समझने के लिए कई सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image002_20261002211455_ad8109.jpg

प्रतिनिधिमंडल ने 1 अक्टूबर 2026 को मेहरानगढ़ किले का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने किले की ऐतिहासिक वास्तुकला, प्रांगण और विरासत वाली जगहों को देखा और राजस्थान के इतिहास व वास्तु-विरासत के बारे में जानकारी हासिल की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image003_20261002211501_2efcca.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image004_20261002211509_ab7217.jpg

प्रतिनिधिमंडल ने 1 अक्टूबर 2026 को श्री गज सिंह द्वितीय से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। इस बातचीत से युवा प्रतिभागियों को राजस्थान की विरासत, परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जानने का मौका मिला, जिससे राज्य की सांस्कृतिक विरासत के बारे में उनकी समझ और बेहतर हुई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image005_20261002211515_22ba2c.jpg

सिक्किम-राजस्थान एक्सचेंज प्रोग्राम 'युवा संगम' के उद्देश्यों को पूरा करता है। यह युवा भारतीयों को अपने गृह-राज्यों से बाहर यात्रा करने, स्थानीय समाज से जुड़ने और भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का अनुभव करने का अवसर देता है। इस तरह के आदान-प्रदान के माध्यम से यह कार्यक्रम युवाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' तथा 'विविधता में एकता' की भावना को मजबूत करने का प्रयास करता है।

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2318557) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu