संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दूरसंचार विभाग ने विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण की शुरूआत की

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 8:18PM by PIB Delhi

'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के समापन पर केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा वृक्षारोपण और लंबित सार्वजनिक मुद्दों व अन्य संबंधित मामलों को हल करने की प्रतिबद्धता के साथ 'विशेष अभियान 6' के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत हुई।

..

दूरसंचार विभाग 'विशेष अभियान 6' में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। अभियान के चिन्हीकरण चरण (30.09.2026 तक) के दौरान विभाग ने लंबित सांसद संदर्भों, राज्य सरकार के संदर्भों, लोक शिकायतों (PG), लोक शिकायत अपीलों, संसदीय आश्वासनों आदि के निपटान के लिए पहले ही लक्ष्य निर्धारित कर लिए हैं। विभाग ने 12,513 भौतिक फाइलों की समीक्षा करने/हटाने और निम्नलिखित लंबित मामलों को निपटाने का लक्ष्य रखा है:

वीआईपी संदर्भ: 55

लोक शिकायतें: 2270

लोक शिकायत अपीलें: 640

विभाग ने लंबित मामलों को हल करने के लिए अभियान के दौरान पूरे भारत में अपने संस्थानो/फील्ड कार्यालयों/पीएसयू में 450 से अधिक अभियान स्थलों की पहचान की है। विभाग और उसके पीएसयू/संलग्न कार्यालयों/स्वायत्त निकायों/फील्ड कार्यालयों ने कार्यालय की जगह खाली करने, राजस्व उत्पन्न करने और कर्मचारियों को केंद्रित, सुरक्षित तथा उत्पादक बनाए रखने के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ कार्यस्थल को बढ़ावा देने हेतु अभियान के कार्यान्वयन चरण (02.10.2026 - 31.10.26) के दौरान निपटाए जाने वाले कबाड़ और ई-कचरे की पहचान कर ली है।

विभाग अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है और इसका उद्देश्य प्रभावशाली परिणाम देना तथा इस पहल के समग्र विजन में सार्थक योगदान देना है।

अधिक जानकारी के लिए डीओटी हैंडल्स को फॉलो करें: -

X - https://x.com/DoT_India

Insta- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ==

Fb - https://www.facebook.com/DoTIndia

Youtube: https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

***

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2318505) आगंतुक पटल : 34
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English