वित्त मंत्रालय
ब्रह्माकुमारीज और डीओओ कार्यालय ने बाराबंकी में ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत मादक द्रव्यों के सेवन और इसकी लत के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन किया
प्रविष्टि तिथि:
01 OCT 2026 9:42PM by PIB Delhi
ब्रह्मा कुमारीज संगठन की बाराबंकी शाखा और डीओओ कार्यालय बाराबंकी, पीएंडआई सेल, बाराबंकी ने आज ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत अर्नव पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, बाराबंकी में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और लत के बारे में जागरूकता अभियान का आयोजन किया।

ब्रह्म कुमारीज संगठन के अधिकारियों और सदस्यों ने छात्रों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और इसकी लत के हानिकारक प्रभावों के बारे में संबोधित किया और मादक पदार्थों के सेवन को रोकने के व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की।

उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने, अपने साथियों और समुदायों में जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग इकट्ठा हुए।
***
पीके/केसी/आरटी/एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2318045)
आगंतुक पटल : 30
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English