खान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खान मंत्रालय के सचिव ने वर्चुअली दो अपतटीय खनिज ब्लॉक की नीलामी का शुभारंभ किया; उद्योग से सक्रिय भागीदारी का आग्रह

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2026 4:42PM by PIB Delhi

भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने आज खान मंत्रालय के संयुक्त सचिव और प्रशासनिक अधिकारी श्री कदम संदीप वसंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कंपोजिट लाइसेंस प्रदान करने के लिए अंडमान सागर में दो अपतटीय खनिज ब्लॉक की नीलामी का वर्चुअली शुभारंभ किया। यह शुभारंभ भारत की अपतटीय खनिज क्षमता को उजागर करने तथा देश की दीर्घकालिक खनिज सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

सेवेल राइज़-01 और वेस्ट सेवेल रिज-01 नामक दो ब्लॉक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अपतटीय क्षेत्रों में स्थित हैं और इनका संयुक्त क्षेत्रफल 1,632 वर्ग किलोमीटर से अधिक है। इन ब्लॉकों में बहुधात्विक पिंड और परतें पाई जाती हैं, जिनमें कोबाल्ट, निकेल, मैंगनीज, तांबा और दुर्लभ पृथ्वी तत्व जैसे खनिज मौजूद हैं। ये खनिज उन्नत विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, विद्युत गतिशीलता, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य रणनीतिक अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नीलामी के लिए रखे गए भूखंडों का विवरण:

क्रमांक

ब्लॉक का नाम

अपतटीय क्षेत्र

खनिज पदार्थ

1

सेवेल राइज़ -01

सेवेल राइज़ का दक्षिणी भाग, अंडमान सागर

बहुधात्विक पिंड और पपड़ी

2

वेस्ट सेवेल रिज -01

ग्रेट निकोबार द्वीप समूह के पास, अंडमान सागर

बहुधात्विक पिंड और पपड़ी

 

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री केशव चंद्र ने भारत के खनिज क्षेत्र के लिए एक नए आयाम के रूप में अपतटीय खनिज संसाधनों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इन संसाधनों का व्यवस्थित अन्वेषण घरेलू खनिज उपलब्धता बढ़ाने के प्रयासों को पूरा करेगी। उन्होंने अपतटीय खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक, तकनीकी और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी विकास की आवश्यकता पर भी बल दिया।

सचिव ने संभावित बोलीदाताओं, उद्योग जगत के हितधारकों और सक्षम खोजकर्ताओं से नीलामी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस पहल को सफल बनाने में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने जिम्मेदार संसाधन विकास के लिए उपयुक्त तकनीकी क्षमताओं को अपनाने के साथ-साथ अपतटीय अन्वेषण में अधिक भागीदारी और निवेश को प्रोत्साहित किया।

इस शुभारंभ कार्यक्रम में खान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के हितधारक, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम, संभावित बोलीदाता और मीडिया के सदस्य उपस्थित थे।

निविदा दस्तावेजों की बिक्री 1 अक्टूबर, 2026 से शुरू हो गई है। पूर्व-बोली सम्मेलन 4 नवंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा और प्रश्न/संदेह जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2026 है। निविदा दस्तावेजों की खरीद की अंतिम तिथि 21 दिसंबर, 2026 को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे तक है, जबकि बोलियां 28 दिसंबर, 2026 को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे तक जमा की जा सकती हैं।

ब्लॉकों, नीलामी की शर्तों, पात्रता मानदंडों और समयसीमाओं के बारे में विस्तृत जानकारी एमएसटीसी नीलामी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। नीलामी पारदर्शी इलेक्ट्रॉनिक नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 2002 और अपतटीय क्षेत्र खनिज (नीलामी) नियम, 2024 (समय-समय पर संशोधित) के अनुसार आयोजित की जाएगी।

दो अपतटीय खनिज ब्लॉकों की नीलामी की शुरुआत भारत के अपतटीय खनिज संसाधनों के व्यवस्थित अन्वेषण और विकास की दिशा में एक और कदम है, जिसका उद्देश्य खनिज सुरक्षा को मजबूत करना, निवेश को प्रोत्साहित करना और उनके जिम्मेदार विकास के लिए क्षमताओं का निर्माण करना है।

*****

पीके/केसी/आरटी/पीएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2317836) आगंतुक पटल : 31
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English