गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

चरकपनिया में CISF-CCL की सुनियोजित, खुफिया-आधारित कार्रवाई: बिना किसी विवाद के 207.17 टन अवैध कोयला और 4 बाइक जब्त

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2026 10:39AM by PIB Ranchi

सीसीएल के बीएंडके एरिया अंतर्गत वेदकारो माइंस के समीप चरकपनिया गांव के पास अवैध कोयला भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध CISF ने बड़ी कार्रवाई की। CISF कमांडेंट आर.पी. सिंह के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में उप कमांडेंट गारा अभिलास, सहायक कमांडेंट के.वी. श्रीधर एवं सहायक कमांडेंट डी.के. पांडे की उपस्थिति में CISF-CCL की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया। ड्रोन निगरानी के माध्यम से संदिग्ध क्षेत्र की पहचान करने के बाद CISF रेड टीम, QRT एवं खोजी कुत्तों की सहायता से मौके पर तलाशी अभियान चलाया गया। स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों के साथ सूझ-बूझ, संवाद एवं समन्वय बनाए रखते हुए अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी विवाद के संपन्न किया गया। तलाशी के दौरान मौके से 207.17 टन ग्रेड-4 कोयला एवं 4 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि विभिन्न खनन क्षेत्रों से कोयला हाथ से उठाकर सक्रिय खनन/परिचालन क्षेत्रों से दूर सुनसान स्थानों पर अस्थायी रूप से एकत्र किया जाता था।इसके बाद मोटरसाइकिलों के माध्यम से कोयले को आगे पहुंचाकर बड़े वाणिज्यिक वाहनों, जैसे ट्रक एवं हाइवा, के जरिए अन्य स्थानों पर भेजने की योजना होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। CISF द्वारा Zero Coal Leakage अभियान एवं MMDR Act-1957 के प्रावधानों के तहत अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।


(रिलीज़ आईडी: 2317425) आगंतुक पटल : 19
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English