वस्त्र मंत्रालय
वस्त्र संगठनों द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का संचालन
प्रविष्टि तिथि:
29 SEP 2026 6:25PM by PIB Delhi
भारतीय पटसन निगम लिमिटेड (जेसीआई)-
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारतीय पटसन निगम लिमिटेड (जेसीआई) ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल पर्यटकों के लिए स्वागतपूर्ण वातावरण तैयार करने और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय पटसन निगम लिमिटेड (जेसीआई) स्वच्छता अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटन स्थलों व सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए रखने के लिए जनभागीदारी, जिम्मेदारी के साथ कचरा प्रबंधन तथा सतत तौर-तरीकों को बढ़ावा दे रहा है।
जेसीआई के पार्वतीपुरम क्षेत्र के तहत जेसीआई-बोब्बिली डीपीसी ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत बोब्बिली में पुरानी बोब्बिली नदी के किनारे गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद स्वच्छता अभियान चलाया। ‘स्वच्छता के लिए खेल और कार्यक्रम के बाद’ पहल के तहत चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य मूर्ति विसर्जन के बाद नदी तट पर स्वच्छता बहाल करना, जिम्मेदारी के साथ कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के एक हिस्से के रूप में पश्चिम बंगाल के मालदा क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर बोला डीपीसी ने 27 सितंबर, 2026 को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ के अवसर पर दक्षिण दिनाजपुर स्थित मां बोला काली मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया।
मां बोला काली मंदिर इस क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं। इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ, साफ-सुथरा व स्वागतयोग्य वातावरण बनाए रखना था।
इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। साथ ही, इसके माध्यम से कचरे के उचित प्रबंधन तथा धार्मिक और पर्यटन स्थलों के रखरखाव में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया। इस पहल ने सामुदायिक जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में स्वच्छता और टिकाऊ तौर-तरीकों को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय पटसन निगम लिमिटेड की वचनबद्धता को दोहराया।

वस्त्र समिति –
वस्त्र समिति ने अपने मुंबई स्थित मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों के परिसरों में ‘स्वच्छता के लिए एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ नाम से राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान चलाया।

राष्ट्रीय जूट बोर्ड (एनजेबी)-
‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत राष्ट्रीय जूट बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आसपास के विद्यालयों में पुस्तक दान कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें चंचल कुमारी गर्ल्स हाई स्कूल तथा हरिदास विद्यापीठ शामिल हैं।
विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें अपने घरों, विद्यालयों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छता तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को अच्छी आदतें अपनाने और अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखने में योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए विद्यालयों को पुस्तकें भी दान दी गईं। दान स्वरूप उपलब्ध कराई गई इन पुस्तकों को स्कूल की लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा, ताकि वे उनका अध्ययन करने के साथ-साथ आपस में साझा भी कर सकें। इससे अधिक से अधिक छात्र-छात्रा इन पुस्तकों और शैक्षणिक संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे।

इस पहल ने स्वच्छता के संदेश को पढ़ने और सीखने को बढ़ावा देने के साथ जोड़ा। इससे जिम्मेदार, जागरूक और ज्ञानवर्धक सोच रखने वाले विद्यार्थियों के विकास को प्रोत्साहन मिला।
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान-
‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के परिसर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान फूलों के कचरे और पूजा-सामग्री को उचित तरीके से एकत्र कर अलग-अलग किया गया। जिस जगह पर संभव हुआ, वहां फूलों के कचरे से खाद तैयार की गई।

भारतीय कपास निगम लिमिटेड
निगम ने जिम्मेदारी के साथ कचरा प्रबंधन के तहत दोबारा इस्तेमाल और पुनर्चक्रण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए 28 सितंबर, 2026 को अपने सभी कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कर्मचारियों को जहां आवश्यक हो, वहां वस्तुओं का दोबारा इस्तेमाल कर कचरा कम करने और पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को उचित तरीके से एकत्र कर उसका पुनर्चक्रण सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य सतत आदतों को बढ़ावा देना, कचरा कम करना और संसाधनों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करना था।
यह पहल पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ कार्य प्रणालियों को अपनाने, संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में सामूहिक प्रयासों के लिए निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम-
राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड, नोएडा में दिनांक 28 सितम्बर 2026 को अपराह्न 2.30 बजे “स्वच्छता ही सेवा” के अंतर्गत निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” पर रोपित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। “एक पेड़ मां के नाम” पहल प्रकृति मां के प्रति सम्मान और हमारी जिम्मेदारी का सुंदर प्रतीक है। यह पौधारोपण न केवल कार्यालय परिसर को हरा-भरा बनाएगा, बल्कि सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और प्रेरित भी करेगा।

****
पीके/केसी/आरटी/एनके / डीए
(रिलीज़ आईडी: 2316717)
आगंतुक पटल : 38