वस्त्र मंत्रालय
वस्त्र मंत्रालय और इसके संगठनों ने स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया
प्रविष्टि तिथि:
29 SEP 2026 6:23PM by PIB Delhi
स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 के अंतर्गत, वस्त्र मंत्रालय में 25 सितंबर 2026 को "स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत" विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

- अधिकतम पहुंच और सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए, अभियान की गतिविधियों को स्वच्छता के संदेश को व्यापक रूप से फैलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किया जा रहा है

भारतीय पटसन निगम लिमिटेड (जेसीआई)-
“स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026” के अंतर्गत, भारतीय पटसन निगम लिमिटेड (जेसीआई) ने “स्वच्छता के लिए खेल और कार्यक्रम के बाद की स्वच्छता”, “स्वच्छ सार्वजनिक स्थान” और “जन भागीदारी अभियान” जैसे विषयों पर आधारित कई स्वच्छता और जागरूकता पहलें कीं। इन पहलों का उद्देश्य स्वच्छता, साफ-सफाई, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के लिए जनता की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहन देना था।
जेसीआई क्षेत्रीय कार्यालय-बहरामपुर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर स्थित वाई. एम. ए. (यंग मेन्स एसोसिएशन) स्पोर्ट्स ग्राउंड में सामूहिक स्वच्छता अभियान का कार्यान्वयन किया।
भारतीय पटसन निगम लिमिटेड (जेसीआई) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने उपरहाली डीपीसी के सहयोग से असम में कामरूप जिले के उपरहाली स्थित सरपारा क्रीड़ा स्थल में "क्रिकेट प्रतियोगिता और क्रीड़ स्थल का सफाई अभियान" आयोजित किया। इस पहल में खेल भावना को स्वच्छता के संदेश के साथ जोड़ा गया, जिससे सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया और स्वच्छता को जीवन शैली के रूप में प्रोत्साहन दिया गया।
इसी दौरान, जेसीआई क्षेत्रीय कार्यालय - सिलीगुड़ी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी स्थित पंजिपारा फुटबॉल मैदान और पश्चिम मागुरमारी प्राथमिक विद्यालय के खेल के मैदान में स्वच्छता का कार्यान्वयन किया।
इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक क्रीड़ा स्थलों पर स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व को प्रोत्साहन देना था। जेसीआई अधिकारियों और प्रतिभागियों ने खेल मैदान और नजदीकी क्षेत्रों की सफाई में सक्रिय रूप से योगदान दिया, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ सार्वजनिक स्थानों को बनाए रखने के महत्व पर बल मिला।

- जेसीआई ने “जन भागीदारी अभियान” विषयवस्तु के अंतर्गत इस्तेमाल किए गए वस्त्रों के संग्रह हेतु घर-घर जाकर अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना, इस्तेमाल किए गए वस्त्रों के दोबारा इस्तेमाल और जिम्मेदारीपूर्ण निपटान को प्रोत्साहन देना तथा संपोषित अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना था। इस अभियान ने स्वच्छ, हरित और अधिक संपोषित समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड-

कर्मचारियों को बैठकों और आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान डिस्पोजेबल कप, प्लेट और कटलरी से बचने और दोबारा इस्तेमाल के योग्य बोतल/ कप का इस्तेमाल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
- सीसीआईसी ने नई दिल्ली स्थित परिसर में पेड़ों की छंटाई/ कटाई का आयोजन किया।

वस्त्र समिति-
वस्त्र समिति ने 24 सितंबर 2026 को मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय में "कचरे से कला" विषयवस्तु (जिसमें भित्ति चित्र, मूर्तियां और सजावटी वस्तुएं शामिल थीं) पर एक कार्यशाला और प्रदर्शन सत्र का आयोजन किया।

मुंबई मुख्यालय


क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली
हस्तशिल्प विकास आयुक्त कार्यालय-
- हस्तशिल्प की ओर से आयोजित स्वच्छता एवं स्वच्छता मानक: शौचालयों और सार्वजनिक सुविधाओं वाले क्षेत्रों की अच्छी तरह से सफाई एवं कीटाणुशोधन।
- फर्श एवं सार्वजनिक क्षेत्र का रखरखाव: अधिक आवाजाही वाले गलियारों और प्रवेश लॉबी की मशीन से स्क्रबिंग, अच्छी तरह से सफाई और पॉलिशिंग।
- संयंत्र एवं मशीनरी क्षेत्र रखरखाव: पंप कक्षों, एचवीएसी क्षेत्रों, विद्युत पैनल कक्षों और उपयोगिता क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सफाई, धूल हटाना और जल निकासी।
- तहखाना एवं रैंप सफाई: पार्किंग क्षेत्रों, ड्राइववे, छत, रैंप और सीढ़ियों की सफाई।
- इन गतिविधियों से तकनीकी कक्षों में कार्यान्वयन सुरक्षा में बढ़ोतरी, सार्वजनिक क्षेत्रों की स्वच्छता और उच्च स्तरीय स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हुई। इन स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी।

राष्ट्रीय पटसन बोर्ड (एनजेबी)-
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत, राष्ट्रीय पटसन बोर्ड ने कलकत्ता जूट मिल में सफाई अभियान का आयोजन किया, जिसमें बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों और मिल के श्रमिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सफाई अभियान में मिल परिसर के अंदर और नजदीकी क्षेत्रों को शामिल किया गया, जिसमें जमा हुए कचरे को हटाने और उसका उचित निपटान करने तथा स्वच्छ व स्वास्थ्यकर कार्य वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान, मिल की कचरा प्रबंधन इकाई और डंप यार्ड का निरीक्षण किया गया, जिससे कचरे का संग्रहण, पृथक्करण, भंडारण और निपटान की मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा सके। कचरे को इकट्ठा करने को रोकने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए समय पर कचरे के निपटान और डंप यार्ड की नियमित निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इस पहल से श्रमिकों में स्वच्छता, कचरे के प्रबंधन और कार्यस्थल को कूड़ा-मुक्त रखने के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। राष्ट्रीय पटसन बोर्ड और जूट मिल श्रमिकों की संयुक्त भागीदारी स्वच्छता, पर्यावरण संबंधी जिम्मेदारी और स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्यों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
***
पीके/केसी/आरटी/एमएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2316697)
आगंतुक पटल : 48