पर्यटन मंत्रालय
विश्व पर्यटन दिवस 2026 का भव्य आयोजन - इंदौर एयरपोर्ट एवं मांडू में पर्यटकों का पारंपरिक स्वागत
प्रविष्टि तिथि:
27 SEP 2026 1:19PM by PIB Bhopal
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत पर्यटन इंदौर (पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा पर्यटन हितधारकों TAAI एवं ADTOI के सहयोग से तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के साथ देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल, इंदौर एवं ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

1. देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल, इंदौर पर
कार्यक्रम का शुभारंभ विमानतल पर आगमन करने वाले यात्रियों के पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत के साथ हुआ। पर्यटकों को सरप्राइज गिफ्ट के रूप में स्वीट टॉफी, अतुल्य भारत प्रिंटेड टी-शर्ट, लैपटॉप बैग, कॉफी मग एवं TAAI द्वारा "हैप्पी विश्व पर्यटन दिवस" प्रिंटेड सिपर बोतल प्रदान की गई। इस अवसर पर भारत पर्यटन इंदौर के सहायक निदेशक श्री ए. गोपाल, एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री अतुल सिंह, श्री हेमेंद्र सिंह, श्री अमित नवलानी जी उपस्थित रहे।

2. जहाज महल स्मारक, मांडू में
इसी क्रम में पर्यटन नगरी मांडू के ऐतिहासिक जहाज महल स्मारक पर भी आने वाले पर्यटकों का तिलक लगाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। स्मारक पर पर्यटकों को अतुल्य भारत से जुड़ी सामग्री एवं गिफ्ट वितरित किए गए। तत्पश्चात जहाज महल परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ASI मांडू से कंजर्वेशन असिस्टेंट , टूरिस्ट इंफॉर्मेशन ऑफिसर सहित अन्य गणमान्य एवं पर्यटन हितधारक उपस्थित रहे।
***
(रिलीज़ आईडी: 2315513)
आगंतुक पटल : 20
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English