Ministry of Agriculture & Farmers Welfare
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में आयोजित 'रक्खड़ पुन्निया' मेले में की सहभागिता


पंजाब को 8.20 लाख करोड़ रु. से अधिक का केंद्रीय समर्थन दिया मोदी सरकार ने- शिवराज सिंह

Posted On: 28 AUG 2026 7:14PM by PIB Chandigarh

अमृतसर (पंजाब), 28 अगस्त 2026:  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में आयोजित 'रक्खड़ पुन्निया' मेले में पंजाब के किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं का ब्योरा दिया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाबा बकाला साहिब मेले में कहा कि पंजाब की धरती गुरु-परंपरा से संपन्न है और इस पवित्र भूमि का हित सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय सहायता दी है और किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि बाबा बकाला साहिब आकर आज जीवन धन्य हो गया। अद्भुत है ये स्थान। इस पवित्र धरती पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने विकास का संकल्प लिया।

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पंजाब को अनेक योजनाओं और सब्सिडी के रूप में भारी संसाधन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में केंद्र द्वारा दी गई आर्थिक सहायता और प्रावधानों में केंद्रीय खरीद-समर्थन, उर्वरक (यूरिया, डीएपी) पर अनुदान, पीएम-किसान सम्मान निधि, पीएम आवास और विकास योजनाएँ शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट आंकड़े देते हुए कहा कि एमएसपी पर खरीद से 6 लाख 60 हजार करोड़ रु. किसानों को मिले। उर्वरक सब्सिडी के रूप में 1.5 लाख करोड़ रु. का लाभ दिया गया। पीएम किसान सम्मान निधि के लगभग 7,000 करोड़ रु. किसानों को मिले। पीएम आवास योजना में 584 करोड़ रु. दिए गए। पीएम जनधन में भी करोड़ों रु. का वित्तीय समावेशन किया गया। विकसित भारत- जी राम जी योजना में इस साल 1,341 करोड़ रु. पंजाब को दिए गए हैं। कुल मिलाकर 8 लाख 20 हजार करोड़ रु. से अधिक का केंद्रीय समर्थन पंजाब को मिला।

शिवराज सिंह चौहान ने  विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते के निर्णय किसानों के हितों के विरुद्ध नहीं होंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की "विकसित भारत-विकसित पंजाब" की बात को दोहराया और ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से पंचायतों को निधि, ग्रामीण बुनियादी ढाँचे, प्रोसेसिंग तथा उत्पादों के वैश्विक बाज़ार तक पहुँचाने की योजनाओं का वादा किया। उन्होंने कहा कि "विकसित भारत- जी राम जी योजना गाँवों के विकास के लिए, एक संपूर्ण योजना बनी है। इस योजना के तहत, पंजाब को हमने, इस साल, अभी 1,341 करोड़ रु. दे दिए हैं, और इसके अलावा, इनको जरूरत पड़ेगी तो और भी देंगे। ये पैसा पंजाब के विकास में जाएगा। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत को कम से कम 2-2 करोड़ रुपये के निवेश से समुचित विकास का अवसर मिलेगा और महिलाओं के लिए 'लखपति दीदी' जैसे वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा है ताकि ग्रामीण महिलाओं की आजीविका सशक्त हो सके।

 

**************

वी एस 

 


(Release ID: 2304382) Visitor Counter : 42
Read this release in: Punjabi