श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ईपीएफओ रायपुर द्वारा 27 अगस्त को राज्य के 20 जिलों में 'निधि आपके निकट 2.0' शिविरों का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 25 AUG 2026 5:44PM by PIB Raipur

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में अंशधारकों, पेंशनभोगियों तथा नियोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 27 अगस्त 2026 को 'निधि आपके निकट 2.0'  कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्य के 20 जिलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहाँ संबंधित सभी पक्ष अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुँच सकते हैं।  आयोजन के तहत रायपुर जिले के लिए ईएसआईसी (ESIC) कार्यालय/अस्पताल, रावतभाटा में शिविर आयोजित किया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त, मोहला-मानपुर-चौकी एवं बालोद जिले के लिए जनपद पंचायत बालोद; बलौदाबाजार के लिए नुवोको सीमेंट प्लांट, सोनाडीह; बलरामपुर के लिए जिला पंचायत कार्यालय बलरामपुर; तथा कोंडागांव, जगदलपुर (बस्तर) एवं सुकमा क्षेत्र के लिए नगर पालिका निगम जगदलपुर में शिविर आयोजित होंगे।  इसी क्रम में बिलासपुर एवं मुंगेली के लिए ईएसआईसी कार्यालय बिलासपुर; बीजापुर, दंतेवाड़ा व नारायणपुर के लिए NRHM बीजापुर; कांकेर एवं धमतरी के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय धमतरी; दुर्ग जिले के लिए ईएसआईसी राधिका नगर भिलाई; सक्ती एवं जांजगीर-चांपा के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय जांजगीर; तथा जशपुर जिले के लिए जिला पंचायत कार्यालय जशपुर को निर्धारित स्थल बनाया गया है।  

अन्य जिलों में बेमेतरा व कबीरधाम (कवर्धा) के लिए जिला पंचायत बेमेतरा; कोरबा के लिए बालको टाउनशिप; कोरिया (बैकुंठपुर) के लिए नगर पालिका बैकुंठपुर; गरियाबंद व महासमुन्द के लिए जनपद पंचायत सरायपाली; गौरेला-पेंड्रा-मारवाही तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरि-भरतपुर के लिए नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़; रायगढ़ के लिए जिला पंचायत रायगढ़; खैरागढ़-छुईखदान-गंडई व राजनांदगांव के लिए जनपद पंचायत खैरागढ़; सारंगढ़ के लिए जनपद पंचायत सारंगढ़; तथा सूरजपुर एवं सरगुजा के लिए श्रम कार्यालय, अंबिकापुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।  

सहायक निदेशक, ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा समस्त नियोक्ताओं, भविष्य निधि अंशधारकों एवं पेंशनभोगियों से अपील की गई है कि वे 27 अगस्त 2026 को अपने-अपने संबंधित जिलों के निर्धारित स्थलों पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कैम्प का लाभ उठाएं और अपनी शिकायतों का निराकरण कराएं।  


******


एसके/पीजे/पीएस


(रिलीज़ आईडी: 2303179) आगंतुक पटल : 23
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English