वित्त मंत्रालय
देशभर के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों एवं प्रधान आयकर महानिदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन जयपुर में
प्रविष्टि तिथि:
16 AUG 2026 4:11PM by PIB Jaipur
देशभर के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों एवं प्रधान आयकर महानिदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन जयपुर में 17 अगस्त से प्रारंभ होने जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन एवं अध्यक्षता श्री रवि अग्रवाल, अध्यक्ष, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा की जाएगी।
सम्मेलन में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ-साथ देशभर से वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आयकर विभाग से जुड़े वर्तमान एवं भविष्य के महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक एवं सार्थक विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक सुझाव एवं कार्ययोजना तैयार करना है।
(रिलीज़ आईडी: 2300173)
आगंतुक पटल : 147
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English