सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रकाशन विभाग को FICCI PubliCon 2026 पब्लिशिंग अवॉर्ड्स में ‘बुक ऑफ द ईयर - नॉन-फिक्शन (हिंदी)’ सम्मान


‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ पुस्तक के लिए मिला पुरस्कार

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2026 5:41PM by PIB Delhi

प्रकाशन विभाग (डीपीडी) को FICCI PubliCon 2026 पब्लिशिंग अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठितबुक ऑफ ईयरनॉन-फिक्शन (हिंदी)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयासके लिए प्रदान किया गया है।

यह पुस्तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण भाषणों का संकलन है। इसमें राष्ट्र निर्माण, विकास, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े उनके विचारों को समाहित किया गया है। पुस्तक की विषय-वस्तु के साथ-साथ इसकी उत्कृष्ट संपादकीय, डिजाइन, मुद्रण और उत्पादन गुणवत्ता को भी इस सम्मान के माध्यम से मान्यता मिली है।

इस उपलब्धि पर प्रकाशन विभाग के महानिदेशक डॉ. धीरज काकड़िया ने विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में प्रकाशन विभाग अपने उत्कृष्ट प्रकाशनों के माध्यम से ऐसे कई और पुरस्कार हासिल करेगा।

यह सम्मान प्रकाशन विभाग के लिए गौरव का विषय है और हिंदी में उच्च गुणवत्ता वाले ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण प्रकाशनों के माध्यम से पाठकों तक सामग्री पहुंचाने के विभाग के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

10 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘PubliCon 2026’ पब्लिशिंग अवॉर्ड्स समारोह में प्रकाशन विभाग को यह सम्मान प्रदान किया गया।

****

महेश कुमार/ विवेक विश्वास


(रिलीज़ आईडी: 2297737) आगंतुक पटल : 440