नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्र ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 21 रूटों पर 70 हाइड्रोजन-चालित गाड़ियां चलाने के लिए 12 पायलट परियोजनाएं लॉन्च कीं

प्रविष्टि तिथि: 29 JUL 2026 7:05PM by PIB Delhi

भारत को हरित हाइड्रोजन और उससे बनने वाले उत्पादों के उत्पादन, इस्तेमाल और निर्यात का वैश्विक हब बनाने के उद्देश्य के साथ, भारत सरकार राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (एनजीएचएम) लागू कर रही है। एनजीएचएम के तहत, 70 हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों के संचालन के लिए 12 पायलट परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इनमें फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (एफसीईवी) और हाइड्रोजन इंटरनल कंबशन इंजन (H-ICE) तकनीक पर आधारित 27 बसें और 43 ट्रक शामिल हैं। साथ ही, विभिन्न राज्यों के 21 मार्गों पर 16 हाइड्रोजन रीफ्यूलिंग स्टेशन (एचआरएस) भी स्थापित किए जाएंगे।

इन परियोजनाओं के लिए कुल ₹410.77 करोड़ की आर्थिक मदद तय की गई है, जिसमें से ₹41.582 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। इसकी पूरी जानकारी एनेक्जर (परिशिष्ट) में दी गई है।

हां, एनजीएचएम के तहत सड़क परिवहन क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही पायलट परियोजनाओं के लिए एक संरचित निगरानी और फीडबैक तंत्र शामिल किया गया है। इन परियोजनाओं को निष्पादित करने वाली एजेंसियों को वाहन दक्षता, ईंधन खपत, सुरक्षा पहलुओं और उपयोग पैटर्न सहित हाइड्रोजन वाहन संचालन पर नियमित रूप से प्रदर्शन रिपोर्ट प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है। इन पायलट परियोजनाओं से मिली सीख हाइड्रोजन आधारित गतिशीलता समाधानों की तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता के आकलन का समर्थन करती है और भारत में भविष्य के नीतिगत हस्तक्षेप और हरित हाइड्रोजन वाहनों की तैनाती की सुविधा प्रदान करती है।

परिशिष्ट

पायलट परियोजनाएं परिवहन (चरण I)

क्र. सं.

कंसोर्टियम

रूट

कुल स्वीकृत व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (90%) (करोड़ रुपये)

वाहन श्रेणी

बस

ट्रक

1.

एएल की बनी बसों के साथ एनटीपीसी

  1. ग्रेटर नोएडा - दिल्ली – आगरा (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और उत्तर प्रदेश)
  2. भुवनेश्वर-कोणार्क-पुरी (ओडिशा)

39.05

12 मीटर एचएफसीवी बसें (6)

-

2.

टाटा मोटर्स + आईओसीएल

  1. अहमदाबाद - वडोदरा - सूरत (गुजरात)
  2. साहिबाबाद - फ़रीदाबाद - दिल्ली (उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली)
  3. पुणे - मुंबई (महाराष्ट्र)
  4. जमशेदपुर - कलिंगा नगर (झारखंड और ओडिशा)

70.02

12 मीटर एचएफसीवी बसें (2)

55टी एचआईसीई ट्रक (8)

28टी एचआईसीई ट्रक (4)

55टी एचएफसी ट्रक (2)

3.

एएनईआरटी + बीपीसीएल

  1. तिरुवनंतपुरम - कोच्चि (केरल)
  2. कोच्चि - एडप्पल्ली (केरल)

34.84

-

28टी एफसी ट्रक (2)

28टी आईसीई ट्रक (2)

4.

आरआईएल + एएल

  1. जामनगर-अहमदाबाद (गुजरात)

46.87

11 मीटर एचआईसीई बस (1)

13.5 मीटर एचएफसीवी बस (1)

19टी एचआईसीई ट्रक (3)

28टी एचआईसीई ट्रक (3)

35टी एचएफसीवी ट्रक (2)

5.

एचपीसीएल – वॉल्वो

  1. एनएच - 16 वशाखापत्तनम - बय्यावरम (आंध्र प्रदेश)

17.13

-

40टी – ट्रक एचआईसीई (1)

कुल

 

207.91

10

27

 

पायलट परियोजनाएं- परिवहन (चरण II)

क्र. सं.

कंसोर्टियम

कुल स्वीकृत व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (90%) ( करोड़ रुपये)

रूट

वाहन श्रेणी

बस

ट्रक

1.

एनटीपीसी - जीईएल

26.61

1. कांडला - गांधीधाम (गुजरात)

9एम एचएफसीवी बस (3)

-

2.

एनएचपीसी

1.77

1. चंबा, हिमाचल प्रदेश में और उसके आसपास

9एम एचएफसीवी बस (1)

-

3.

एएनईआरटी + केएसआरटीसी + टीएमएल

51.54

  1. कोच्चि-कोझिकोड, एनएच 66
  2. कोच्चि-त्रिशूर-पलक्कड़ (केरल)

12 एम एचएफसीवी बस (2)

28टी एचआईसीई ट्रक (2)

4.

वीईसीवी + बीपीसीएल

5.91

1. बीना - गुना - बीना (मध्य प्रदेश)

9 एम एचएफसीवी बस (1)

19 टी एचआईसीई ट्रक (3)

40 टी एचआईसीई ट्रक (2)

5.

वारी+ इंडिफाई होराइजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड

28.77

  1. सूरत-चिखली-तुंब (गुजरात)

12 एम एचएफसीवी बस (2)

35टी एचएफसीवी ट्रक (1)

6

ईकेए मोबिलिटी + केपीआईटी टेक्नोलॉजीज़ + बीपीसीएल + सुपर स्पेयर्स एंड सर्विसेज़

44.84

  1. बीना-भोपाल-बीना
  2. बीना-झांसी-बीना
  3. बीना-सांची स्तूप-बीना (मध्य प्रदेश)

9 एम एचएफसीवी बस (3)

12 एम एचएफसीवी बस (5)

55 टी एचएफसीवी ट्रक (2)

7

केपीआई जीईएल + टीएमएल + एबी प्रोसेस टेक्नोलॉजीज़

43.42

  1. वडोदरा-अंकलेश्वर-वडोदरा
  2. वापी-नासिक-वापी (गुजरात और महाराष्ट्र)

 

55टी एचआईसीई ट्रक (6)

कुल

202.86

 

17

16

*एचएफसीवी: हाइड्रोजन फ्यूल सेल व्हीकल, एचआईसीई: हाइड्रोजन इंटरनल कम्बशन इंजन।

यह जानकारी केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी।

****

पीके/केसी/एमपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2292206) आगंतुक पटल : 13
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English