स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भोपाल में सोमवार से 'गुणवत्ता यात्रा' की शुरुआत

प्रविष्टि तिथि: 04 JUL 2026 4:07PM by PIB Bhopal

मध्य प्रदेश के लोगों को अस्पतालों में बेहतर इलाज और अच्छी सुविधाएं देने के लिए राज्य में सोमवार 6 जुलाई से 'गुणवत्ता यात्रा' शुरू होने जा रही है। इसका शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा भोपाल में किया जाएगा| गुणवत्ता यात्रा भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) और मध्य प्रदेश सरकार मिलकर शुरू कर रहे हैं। 

अस्पतालों में इलाज का स्तर सुधारना, डॉक्टरों और नर्सों को ट्रेनिंग देना और अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और 'विकसित भारत 2047' के विज़न के तहत अस्पतालों में एनएबीएच (NABH) एंट्री लेवल सर्टिफिकेशन और फुल एक्रेडिटेशन (मान्यता) को बढ़ावा देना इसका मुख्य उद्देश्य है | 

गुणवत्ता यात्रा के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार को प्रोत्साहित किया जायेगा| इस कार्यक्रम को कार्यशालाओं (वर्कशॉप) और स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जाएगा।

***


(रिलीज़ आईडी: 2281059) आगंतुक पटल : 39
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English