वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ECLGS 5.0 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कानपुर में आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को स्वीकृति पत्र एवं ऋण वितरण

प्रविष्टि तिथि: 29 MAY 2026 8:00PM by PIB Lucknow

अग्रणी जिला बैंक कार्यालय, कानपुर नगर द्वारा DFS, NCGTC, SLBC, Lead Bank एवं JanSamarth/PSB Alliance के समन्वय से ECLGS 5.0 योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु दिनांक 29.05.2026 को सभागार, उद्योग निदेशालय, जी.टी. रोड, सर्वोदय नगर, कानपुर नगर में एक भव्य Outreach Programme का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC), उत्तर प्रदेश, श्री शैलेन्द्र कुमार, अवर सचिव, वित्तीय सेवा विभाग (DFS), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), सुश्री मधुरिता, विशेष कार्याधिकारी (OSD), वित्तीय सेवा विभाग (DFS), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), श्री वी. के. वर्मा, निदेशक, एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय (MSME-DFO), कानपुर, श्री मनोज कुमार चौरसिया, उप आयुक्त, उद्योग, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री भबानी शंकर परिडा, उप महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं क्षेत्रीय प्रमुख, कानपुर मेट्रो क्षेत्र, श्री अभिषेक मालवीय, सहायक महाप्रबंधक (AGM), राष्ट्रीय ऋण गारंटी न्यासी कंपनी लिमिटेड (NCGTC), श्री कुलदीप सिंह, परियोजना प्रबंधक, जनसमर्थ एवं मुख्य प्रबंधक, पीएसबी एलायंस, श्री आदित्य चन्द्र, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), कानपुर नगर एवं JanSamarth टीम के अधिकारियों सहित विभिन्न सदस्य बैंकों, उद्योग संगठनों, एमएसएमई इकाइयों एवं अन्य संबंधित हितधारकों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

अपने संबोधन में संयोजक SLBC, उत्तर प्रदेश द्वारा कहा गया कि ECLGS 5.0 योजना प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने, कार्यशील पूंजी संबंधी कठिनाइयों को दूर करने तथा रोजगार एवं औद्योगिक गतिविधियों को निरंतर बनाए रखने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने सभी बैंकों से पात्र इकाइयों तक योजना का अधिकतम लाभ पहुंचाने हेतु सक्रिय प्रयास करने का आह्वान किया।

अवर सचिव, वित्तीय सेवा विभाग (DFS), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कहा गया कि केंद्र सरकार एवं बैंकिंग तंत्र के समन्वित प्रयासों से MSME क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा योजना के माध्यम से उद्योगों को वर्तमान आर्थिक चुनौतियों से उबरने में सहायता प्राप्त होगी। 

कार्यक्रम के दौरान NCGTC एवं JanSamarth टीम द्वारा ECLGS 5.0 योजना की पात्रता, गारंटी कवर, आवेदन प्रक्रिया एवं JanSamarth Portal के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। 

इस क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया एवं केनरा बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/चेक प्रदान कर ऋण वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित एमएसएमई उद्यमियों एवं बैंक प्रतिनिधियों ने योजना को उद्योग क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकाधिक पात्र इकाइयों को योजना से जोड़ना एवं प्रदेश में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक पात्र इकाइयाँ JanSamarth Portal पर आवेदन कर अपनी संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर सकती हैं।
 

****


(रिलीज़ आईडी: 2266903) आगंतुक पटल : 49