युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

साई भोपाल ने " संडे ऑन साईकिल " रैली का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 24 MAY 2026 4:36PM by PIB Bhopal

स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और वर्ष 2030 में भारत में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में जनमानस में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बिशनखेड़ी स्थित भोपाल केंद्र ने "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम के तहत आज 24 मई को एक साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली के पहले कॉमनवेल्थ गेम, खेलो इंडिया और खेलों का जीवन में महत्व बताने वाली एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। 

इसके पश्चात सशस्त्र सीमा बल, भोपाल के कमांडिंग ऑफीसर चंद्र पाल सिंह राठौर ने साईकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर श्री राठौर ने कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन आता है साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिये खेल आवश्यक है।

साईकिल रैली साईं के बिशनखेड़ी परिसर से शुरू होकर शूटिंग रेंज, नाथू बरखेड़ा गांव और आसपास के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से गुजरती हुई वापस साईं परिसर में सम्पन्न हुई। रैली का थीम "भारत में 2030 में होने वाले कामनवेल्थ गेम" "सीडब्ल्यूजी 2030 इन भारत" विषय पर आधारित था।  इस कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल (एस एस बी),  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ ) और इंडो तिब्तन बार्डर पुलिस (आई टी बी पी ) के जवानों  ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। रैली में  विद्यार्थी और अन्य प्रतिभागी भी शामिल हुए। 

***
 


(रिलीज़ आईडी: 2264771) आगंतुक पटल : 22
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English