खान मंत्रालय
जम्मू एवं कश्मीर की खनिज क्षमता का दोहन: खान मंत्रालय द्वारा श्रीनगर में चूना पत्थर ब्लॉकों की नीलामी के द्वितीय चरण का शुभारंभ
प्रविष्टि तिथि:
12 MAY 2026 3:18PM by PIB Delhi
श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर
भारत सरकार के खान मंत्रालय ने आज श्रीनगर में जम्मू एवं कश्मीर के चूना पत्थर ब्लॉकों की ई-नीलामी के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया, जो केंद्र शासित प्रदेश में पारदर्शी, सतत् एवं निवेशक-अनुकूल खनिज विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
खान मंत्रालय के सचिव पीयूष गोयल ने आधिकारिक रूप से इस चरण का शुभारंभ किया तथा अपने मुख्य संबोधन में खनन क्षेत्र में प्रक्रियाओं को सरल बनाने, पारदर्शिता को सुदृढ़ करने और व्यापार की सुगमता में सुधार हेतु मंत्रालय द्वारा किए गए परिवर्तनकारी सुधारों एवं संशोधनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बल देते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अपार खनिज क्षमता विद्यमान है तथा इन ब्लॉकों की नीलामी एवं परिचालन से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के माध्यम से विकसित भारत, विकसित जम्मू एवं कश्मीर तथा आत्मनिर्भर भारत के विज़न में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

द्वितीय चरण के अंतर्गत कुल 12 चूना पत्थर ब्लॉकों को नीलामी हेतु प्रस्तुत किया गया है, जो अनंतनाग, राजौरी तथा पुंछ जिलों में स्थित हैं। इनमें नव-चिन्हित ब्लॉकों के साथ-साथ द्वितीय प्रयास के अंतर्गत पुनः नीलामी किए जा रहे ब्लॉक भी शामिल हैं, जिन्हें खनिज (नीलामी) नियम, 2015 (यथासंशोधित) के प्रावधानों के अनुरूप नीलामी हेतु रखा गया है। इन ब्लॉकों को संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क वर्गीकरण (यूएनएफसी) के जी-3 तथा जी-4 चरणों के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है तथा इनके प्रति विशेष रूप से सीमेंट एवं अवसंरचना क्षेत्रों से उद्योगों की मजबूत रुचि दर्शाए जाने की अपेक्षा है।
नीलामी हेतु रखे गए ब्लॉकों का विवरण:
प्रथम प्रयास के ब्लॉक
|
क्रम संख्या
|
ब्लॉक का नाम
|
खनिज
|
जिला
|
|
1.
|
कालिंडांगे चूना पत्थर ब्लॉक
|
चूना पत्थर
|
अनंतनाग
|
|
2.
|
नौबुग-हलान चूना पत्थर ब्लॉक
|
चूना पत्थर
|
अनंतनाग
|
|
3.
|
सोप चूना पत्थर ब्लॉक
|
चूना पत्थर
|
अनंतनाग
|
|
4.
|
धरमोरा चूना पत्थर ब्लॉक
|
चूना पत्थर
|
पुँछ
|
|
5.
|
फैसलाबाद चूना पत्थर ब्लॉक
|
चूना पत्थर
|
पुँछ
|
द्वितीय प्रयास के ब्लॉक
|
क्रम संख्या
|
ब्लॉक का नाम
|
खनिज
|
जिला
|
|
1.
|
दूरू शाहाबाद चूना पत्थर ब्लॉक
|
चूना पत्थर
|
अनंतनाग
|
|
2.
|
कूट-कपरान चूना पत्थर ब्लॉक
|
चूना पत्थर
|
अनंतनाग
|
|
3.
|
वान्तराग चूना पत्थर ब्लॉक
|
चूना पत्थर
|
अनंतनाग
|
|
4.
|
राजपुरा चूना पत्थर ब्लॉक
|
चूना पत्थर
|
पुँछ
|
|
5.
|
दरहाल-चित्तीबट्टी चूना पत्थर ब्लॉक
|
चूना पत्थर
|
राजौरी
|
|
6.
|
खबलियां-भरोट-डन्ना चूना पत्थर ब्लॉक
|
चूना पत्थर
|
राजौरी
|
|
7.
|
लाह चूना पत्थर ब्लॉक-ई
|
चूना पत्थर
|
राजौरी
|
यह नीलामी खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा खनिज (नीलामी) नियम, 2015 (यथासंशोधित) के प्रावधानों के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। प्रथम चरण की प्रगति को आगे बढ़ाते हुए यह पहल खनिज संसाधनों के इष्टतम उपयोग को सुनिश्चित करने के साथ-साथ निवेशकों की भागीदारी एवं भरोसे को सुदृढ़ करने हेतु एक संतुलित दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करती है।
तकनीकी सत्र में एमईसीएल, एसबीआईकैप्स तथा एमएसटीसी द्वारा विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं। एमईसीएल के श्री श्रीकांत शर्मा ने 12 चूना पत्थर ब्लॉकों की भूवैज्ञानिक एवं खनिज क्षमता प्रस्तुत की। एसबीआईकैप्स के सहायक उपाध्यक्ष श्री प्रतीन शर्मा ने खनिज नीलामी प्रक्रिया एवं निविदा ढाँचे की व्याख्या की, जबकि एमएसटीसी के प्रबंधक श्री केशव अरोड़ा ने ई-नीलामी पोर्टल तथा ऑनलाइन बोली प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान खान मंत्रालय की संयुक्त सचिव एवं नामित अधिकारी श्रीमती फरीदा एम. नाइक ने बोलीदाताओं को क्षेत्र की खनन क्षमता का अन्वेषण करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका को रेखांकित किया।
निविदा दस्तावेजों की बिक्री 18 मई, 2026 से प्रारंभ होगी तथा पूर्व-बोली सम्मेलन 05 जून, 2026 को आयोजित किया जाएगा। निविदा दस्तावेजों की खरीद की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 तथा बोलियां जमा कराने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
नीलामी की शर्तों, समय-सीमा तथा प्रतिभागिता से संबंधित अधिक जानकारी हेतु बोलीदाता एमएसटीसी के ई-नीलामी मंच पर विजि़ट करें:
https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/mlcln/
***
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2260478)
आगंतुक पटल : 44