रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

हिंद महासागर पोत 'सागर' म्यांमार के यंगून पहुंचा

प्रविष्टि तिथि: 05 MAY 2026 9:07PM by PIB Delhi

हिंद महासागर पोत(आईओएस) सागर, आईएनएस सुनयना 04 मई 2026 को, इस क्षेत्र में भारत की निरंतर समुद्री भागीदारी के तहत, यंगून बंदरगाह पहुंचा।

यह दौरा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की यात्रा के साथ हो रहा है, जो भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान को दर्शाता है।

https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2257454&reg=3&lang=2

https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2257454

इस बंदरगाह आगमन की शुरुआत म्यांमार नौसेना द्वारा औपचारिक स्वागत के साथ हुई।इस यात्रा के दौरान, म्यांमार नौसेना आईओएस सागर के चालक दल के लिए एक आधिकारिक बैठक की मेजबानी करेगी, जिसका उद्देश्य पेशेवर और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

इस यात्रा के दौरान निर्धारित गतिविधियों में म्यांमार नौसेना के प्रशिक्षण संस्थानों का दौरा शामिल है, जिससे पेशेवर अनुभवों का आदान-प्रदान किया जा सके। इसके साथ ही, दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

आईओएस सागर की तैनाती और बंदरगाह आगमन, भारत के 'MAHASAGAR' (क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए पारस्परिक और समग्र प्रगति) विजन के अनुरूप है, और यह हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने में भारतीय नौसेना की भूमिका को दर्शाता है।

यह यात्रा भारत की 'पड़ोसी प्रथम' (Neighbourhood First) नीति के अनुरूप है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(1)(5)SZJ1.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(2)(4)70NR.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(3)BE98.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(4)(1)T21T.jpeg

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2258286) आगंतुक पटल : 64
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri