उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

“मानक मंथन” –कृषि मशीनरी - सुरक्षा आवश्यकताओ (ट्रैक्टर) पर कार्यक्रम

प्रविष्टि तिथि: 28 APR 2026 12:16PM by PIB Bhopal

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल द्वारा 27 अप्रैल को “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय कृषि यंत्र प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (CFMTTI), बुधनी में किया गया। कार्यक्रम का विषय “कृषि मशीनरी - सुरक्षा आवश्यकताएं भाग 2 ट्रैक्टर [आईएस 12239 (भाग 2) का दूसरा पुनरीक्षण]” रहा। इस कार्यक्रम में 20 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें तकनीकी विशेषज्ञ, संस्थान से जुड़े प्रतिनिधि एवं अन्य हितधारक शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ए.के. उपाध्याय, वरिष्ठ कृषि अभियंता, CFMTTI, बुधनी रहे| अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कृषि मशीनरी, विशेषकर ट्रैक्टरों में सुरक्षा मानकों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ऐसे मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में श्री आर.पी. पांडेय, वरिष्ठ इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियर,CFMTTI, बुधनी, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मानक के प्रमुख प्रावधानों को विस्तार से समझाया ।

***

PD/AV/CY


(रिलीज़ आईडी: 2256132) आगंतुक पटल : 110