इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस्पात क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत-रूस गोलमेज सम्मेलन आयोजित

प्रविष्टि तिथि: 16 APR 2026 7:15PM by PIB Delhi

भारत-रूस गोलमेज सम्मेलन आज इस्पात मंत्रालय में आयोजित किया गया। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के सचिव और रूसी संघ के उद्योग एवं व्यापार उप मंत्री श्री मिखाइल इयूरिन ने की।

उद्योग और संबंधित क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से युक्त रूसी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में भाग लिया। इस बैठक ने इस्पात क्षेत्र में पारस्परिक हित के मामलों, जिनमें कच्चे माल की सोर्सिंग, तकनीकी सहयोग, उपकरण निर्माण और अनुसंधान के अवसर शामिल हैं, पर रचनात्मक विचार-विमर्श और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान किया।

बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच मौजूदा संबंधों की समीक्षा की। इस्पात क्षेत्र और संबंधित उद्योगों से जुड़े व्यापक क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसका उद्देश्य सहयोग को और मजबूत करना था।

इस संवाद से दोनों पक्षों को एक-दूसरे के दृष्टिकोण को बेहतर ढंग से समझने और इस क्षेत्र में निरंतर सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने में भी मदद मिली। बैठक में निरंतर संवाद और सहयोग के महत्व पर बल दिया गया।

भारत और रूस संघ के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को दर्शाते हुए, सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक माहौल में चर्चा संपन्न हुई। दोनों पक्षों ने इस्पात क्षेत्र में सहयोग जारी रखने और उसे और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।

****

पीके/केसी/एनएम


(रिलीज़ आईडी: 2252810) आगंतुक पटल : 80
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu