संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश सहित सभी लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने नेटवर्क गुणवत्ता सुरक्षा मानकों के निर्धारित मानदंड पूरे किए

ट्राई नियमित रूप से दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता निगरानी करता है: आंध्र प्रदेश में सभी क्यूओएस मानकों का पालन हो रहा है

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2026 6:37PM by PIB Delhi

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज लोकसभा को आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी।

इस विषय पर पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में श्री सिंधिया ने बताया कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मानक निर्धारित किए हैं और उन्हें अपने टैरिफ दरों में सामान्य डाउनलोड और अपलोड गति घोषित करना अनिवार्य बना है। उन्होंने बताया कि हाल में इन मानकों को और अधिक सख्त बनाया गया है और ट्राई, इनके आधार पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन की मासिक रिपोर्ट भी प्रकाशित करता है।

केंद्रीय संचार मंत्री ने आगे बताया कि ट्राई ने फरवरी 2026 में वाईएसआर कडप्पा जिले में एक स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) आयोजित किया था। परिणामों से पता चलता है कि सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए कॉल ड्रॉप दर निर्धारित मानक के भीतर थी। अधिकांश ऑपरेटरों के लिए कॉल सेटअप सफलता दर 98 प्रतिशत के मानक को पूरा करती है। मंत्री सिंधिया ने बताया कि ड्राइव टेस्ट के दौरान देखी गई मोबाइल डेटा स्पीड टैरिफ योजनाओं में घोषित सामान्य स्पीड से अधिक थी।

दूरसंचार अवसंरचना का विवरण देते हुए, श्री सिंधिया ने बताया कि वाईएसआर कडप्पा जिले में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड द्वारा कुल 2,559 रेडियो एक्सेस नोड्स, भारती एयरटेल लिमिटेड द्वारा 1,488, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा 563 और भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा 449 रेडियो एक्सेस नोड्स 2जी, 3जी, 4जी और 5जी प्रौद्योगिकियों में तैनात किए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि टीआरएआई दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन की निगरानी गुणवत्ता नियंत्रण मानकों के आधार पर करता है और अनुपालन न करने की स्थिति में स्पष्टीकरण मांगता है, साथ ही वित्तीय दंड का प्रावधान भी है। जनवरी और फरवरी 2026 की रिपोर्टों के अनुसार, आंध्र प्रदेश सहित सभी लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों में सभी सेवा प्रदाताओं ने नेटवर्क से संबंधित गुणवत्ता नियंत्रण मानकों को पूरा किया है।

अधिक जानकारी के लिए डॉट हैंडल्स को फॉलो करें: -

एक्स - https://x.com/DoT_India

इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ

फेसबुक - https://www.facebook.com/DoTIndia

यूट्यूब: https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

 

***

पीके/केसी/एवाई/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2247958) आगंतुक पटल : 33
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu