कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) 2.0

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2026 4:17PM by PIB Delhi

पंजीकृत श्रमिकों के कौशलीकरण को बढ़ावा देने और समन्वय स्थापित करने के लिए सिद्ध को ई-श्रम पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है। इस एकीकरण के माध्यम से, ई-श्रम के लाभार्थी सिद्ध पर उपलब्ध कौशलीकरण के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। यह एकीकरण राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया गया है, जिसमें सभी राज्यों के लाभार्थी शामिल हैं।

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत और सिद्ध के पाठ्यक्रमों में नामांकित लाभार्थियों का राज्य/संघ राज्य क्षेत्र-वार ब्यौरा अनुबंध-I में दिया गया है।

स्किल इंडिया असिस्टेंट (एसआईए) एक एआई-संचालित व्हाट्सएप चैटबॉट है जो स्किल इंडिया डिजिटल हब (सिद्ध) के साथ एकीकृत है, ताकि कौशलीकरण और रोजगार संबंधी सेवाओं तक व्यक्तिगत पहुंच को बेहतर बनाया जा सके। एसआईए, मेटा के ओपन-सोर्स एलएलएएमए (लार्ज लैंग्वेज मॉडल) पर निर्मित संवादात्मक एआई का उपयोग करके, उपयोगकर्ता के कौशल के अनुरूप पाठ्यक्रम अनुशंसाएं, आस-पास के प्रशिक्षण केंद्रों की खोज, रोजगार के अवसर और प्रश्नोत्तरी एवं संदेह निवारण जैसी इंटरैक्टिव सहायता प्रदान करता है। एसआईए व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध है, जिससे उपयोगकर्ता अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश में टेक्स्ट या आवाज के माध्यम से संवाद कर सकते हैं, और निरंतर सहायता सुनिश्चित करने के लिए यह 24/7 उपलब्ध है। व्हाट्सएप आधारित इसकी तैनाती से सामान्य स्मार्टफोन के माध्यम से भी इसकी पहुंच व्यापक हो जाती है, जिसके लिए हाई-स्पीड इंटरनेट या अतिरिक्त अनुप्रयोगों की आवश्यकता नहीं होती है।

सिद्ध खुले मानकों के अनुरूप डिजिटल रूप से सत्यापित क्रेडेंशियल जारी करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे प्रामाणिकता और छेड़छाड़-रोधी प्रमाणीकरण सुनिश्चित होता है। इन क्रेडेंशियल को हितधारकों द्वारा सुरक्षित रूप से साझा और सत्यापित किया जा सकता है, जिससे भारतीय युवाओं के क्रेडेंशियल पर भरोसा और सुवाह्यता बढ़ती है।

सिद्ध प्लेटफॉर्म को भाषिनी के साथ एकीकृत किया गया है, जो 22 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद की सुविधा प्रदान करता है, जिससे सुलभता बढ़ती है और समावेशी डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा मिलता है। विभिन्न भाषाई समुदायों को सहयोग देने के लिए प्लेटफॉर्म में क्षेत्रीय भाषा की सुविधाएं भी शामिल की गई हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल और एनएसडीसी के जॉबएक्स पोर्टल से जॉब एक्सचेंज पेज पर स्किल इंडिया डिजिटल हब (सिद्ध) पर नौकरियां उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनमें एमएसएमई की नौकरियां भी शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा, प्रमाणित प्रतिभाओं की भर्ती क्रमशः एनसीएस और जॉबएक्स पोर्टलों पर होती है।

अनुबंध-I

दिनांक 01.04.2026 को उत्तरार्थ राज्य सभा के अतारांकित प्रश्न संख्या 4271 के भाग (ख) के उत्तर में उल्लिखित अनुबंध

राज्य

लाभार्थियों की संख्या

आंध्र प्रदेश

39

अरुणाचल प्रदेश

7

असम

32

बिहार

107

चंडीगढ़

2

छत्तीसगढ़

31

दिल्ली

46

गुजरात

62

हरियाणा

35

हिमाचल प्रदेश

8

जम्मू और कश्मीर

18

झारखंड

40

कर्नाटक

28

केरल

3

मध्य प्रदेश

51

महाराष्ट्र

125

मणिपुर

3

मेघालय

1

मिजोरम

1

नागालैंड

2

ओडिशा

29

पंजाब

28

राजस्थान

38

सिक्किम

2

तमिलनाडु

20

तेलंगाना

17

त्रिपुरा

3

उत्तर प्रदेश

321

उत्तराखंड

14

पश्चिम बंगाल

60

कुल योग

1173

 

यह जानकारी आज राज्यसभा में कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयन्त चौधरी द्वारा एक लिखित उत्तर में दी गई।

*****

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2247892) आगंतुक पटल : 42
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu