कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय सुशासन की सर्वोत्तम प्रथाओं के प्रसार और अनुकरण के लिए वेबिनार श्रृंखला 2025-26 का 36वां वेबिनार 'जिलों का समग्र विकास' विषय पर आयोजित


मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की पहल पर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने और ओडिशा के कोरापुट जिले की पहल पर श्री वी. कीर्ति वासन ने प्रस्‍तुति दीं

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2026 4:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को जिला कलेक्टरों और अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल सम्मेलन/वेबिनार आयोजित करने का निर्देश दिया था, जिसमें लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार पाने वाले पूर्व अधिकारियों को आमंत्रित किया जाए ताकि वे अपने अनुभव साझा कर सकें। इसका उद्देश्य उनके अनुभवों का व्यापक प्रसार और दूसरों द्वारा इसका अनुकरण करना है।

प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने अप्रैल 2022 से अब तक राष्ट्रीय सुशासन पर 36 वेबिनार आयोजित किए हैं, जिनमें प्रत्येक माह एक वेबिनार का आयोजन शामिल है। इसका उद्देश्य लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार विजेताओं की पहल के प्रसार द्वारा अन्‍यों को प्रोत्साहित करना है। प्रत्येक वेबिनार में संबंधित विभागों, राज्य सरकारों, जिला कलेक्टरों, राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों और केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों के लगभग एक हजार अधिकारी भाग लेते हैं।

ये वेबिनार पहल के संस्थागतकरण/संवहनीयता की मौजूदा स्थिति दर्शाने के साथ ही इनके दोहराव/विस्तार की स्थिति की भी जानकारी प्रदान करते हैं।

27 मार्च, 2026 को 'जिलों का समग्र विकास' विषय पर आयोजित 36वें वेबिनार में 2023 और 2024 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित निम्‍नलिखित दो पहल के विवरण पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई:

  1. मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सेवा निदेशक और एड्स नियंत्रण सोसायटी के परियोजना निदेशक डॉ. हरिदास फटिंग द्वारा मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुरू की गई पहल  और
  2. श्री वी. कीर्ति वासन, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, गंजम, ओडिशा द्वारा ओडिशा के कोरापुट जिले में की गई पहल

वेबिनार की अध्यक्षता प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के अपर सचिव श्री पुनीत यादव ने की। इसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। वेबिनार में देश भर के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 620 से अधिक स्थानों से प्रशासनिक सुधार विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला कलेक्टरों, राज्य और जिला अधिकारियों, केंद्रीय और राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2246168) आगंतुक पटल : 67
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu