भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने सेतु एआईएफ ट्रस्ट, कोणार्क ट्रस्ट और एमएमपीएल ट्रस्ट द्वारा वैल्यूड्राईव टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड में अतिरिक्त शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 25 MAR 2026 8:37PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सेतु एआईएफ ट्रस्ट, कोणार्क ट्रस्ट और एमएमपीएल ट्रस्ट द्वारा वैल्यूड्राईव टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड में अतिरिक्त शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में सेतु एआईएफ ट्रस्ट, कोणार्क ट्रस्ट और एमएमपीएल ट्रस्ट(अधिग्रहणकर्ता) द्वारा वैल्यूड्राईव टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड(लक्ष्य) की कुछ अतिरिक्त शेयरधारिता(पूर्णतः डाइलुटेड आधार पर) का अधिग्रहण शामिल है।

सेतु एआईएफ ट्रस्ट भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड(सेबी) के साथ पंजीकृत एक श्रेणी- II वैकल्पिक निवेश कोष है। इसके अतिरिक्त, कोणार्क ट्रस्ट और एमएमपीएल ट्रस्ट दोनों निजी ट्रस्ट हैं, जो अपने-अपने ट्रस्टियों के माध्यम से कार्य करते हुए सेतु एआईएफ ट्रस्ट के साथ सह-निवेश करते हैं।

‘द टारगेट’ भारत में स्थापित एक निजी लिमिटेड कंपनी है, जो ‘स्पीनी ग्रुप’ के लिए एक संचालन-सह-होल्डिंग कंपनी के रूप में कार्य करती है। यह मुख्य रूप से एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफ़ॉर्म संचालित करने के बिजनेस में संलग्न है, जिसके माध्यम से विक्रेता इस्तेमाल किए हुए मोटर वाहनों का विवरण प्रदान करते हैं। इन वाहनों को ‘द टारगेट’ कंपनी द्वारा खरीदा जाता है और बाद में थोक / बिजनेस-यू-बिजनेस(बी2बी) आधार पर बेचा जाता है।

‘द टारगेट’ के पास ऐसी सहायक कंपनियां भी हैं, जो अपने ग्राहकों को ऋण और उधार सेवाएं प्रदान करने; ब्रोकर के रूप में (मुख्यतः अपने ही ग्राहकों को) मोटर बीमा का वितरण करने; विशेष पत्रिकाओं का मुद्रण और प्रकाशन करने; ऑटोमोबाइल क्षेत्र से संबंधित ऑनलाइन सामग्री उपलब्ध कराने और कार्यक्रमों का आयोजन करने; तथा कुछ अन्य सहायक और आनुषंगिक सेवाएं प्रदान करने के कार्य में संलग्न हैं।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

***

पीके/केसी/पीकेपी/

 


(रिलीज़ आईडी: 2245498) आगंतुक पटल : 41
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu