भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सीसीआई ने स्टेट स्ट्रीट ग्लोबल एडवाइजर्स इंक. द्वारा ग्रो एसेट मैनेजमेंट की शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 25 MAR 2026 8:35PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने स्टेट स्ट्रीट ग्लोबल एडवाइजर्स इंक. द्वारा ग्रो एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड की शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित लेनदेन स्टेट स्ट्रीट ग्लोबल एडवाइजर्स इंक. (स्टेट स्ट्रीट) द्वारा ग्रो एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (लक्षित) में शेयरधारिता के अधिग्रहण से संबंधित है।

स्टेट स्ट्रीट, स्टेट स्ट्रीट कॉरपोरेशन (एसएससी) की एक सहायक कंपनी है और 'स्टेट स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट' ब्रांड के तहत काम करती है, जो एसएससी की परिसंपत्ति प्रबंधन शाखा है।

लक्षित बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो ग्रो म्यूचुअल फंड (ग्रो एमएफ) की विभिन्न योजनाओं का प्रबंधन करती है। ग्रो एमएफ के माध्यम से लक्षित कंपनी म्यूचुअल फंड योजनाओं का एक विविध पोर्टफोलियो प्रदान करती है, जिसमें इक्विटी फंड, हाइब्रिड फंड, डेट फंड और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड शामिल हैं।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

****

पीके/केसी/आरकेजे

 


(रिलीज़ आईडी: 2245494) आगंतुक पटल : 30
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu