संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने आंध्र प्रदेश लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र के तहत कडप्पा शहर और उसके आसपास के इलाकों में नेटवर्क की गुणवत्ता का परीक्षण किया

प्रविष्टि तिथि: 24 MAR 2026 3:27PM by PIB Delhi

 

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने फरवरी 2026 में आंध्र प्रदेश लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए अपने स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए। इन निष्कर्षों में कडप्पा शहर और उसके आस-पास के विस्तृत क्षेत्रों को शामिल किया गया था। ट्राई के हैदराबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए ये ड्राइव टेस्ट, विभिन्न उपयोग परिवेशों—जैसे शहरी क्षेत्र, संस्थागत हॉटस्पॉट, ग्रामीण आवासीय क्षेत्र आदि में मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन को मापने के उद्देश्य से तैयार किए गए थे।

17 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 के बीच, ट्राई की टीमों ने 395.6 किलोमीटर के कडप्पा शहर ड्राइव टेस्ट, 5.1 किलोमीटर के वॉक टेस्ट और 8 हॉटस्पॉट जगहों के लिए विस्तृत परीक्षण किए। जिन तकनीकों का मूल्यांकन किया गया, उनमें 2G, 3G, 4G और 5G शामिल थे, जो अलग-अलग हैंडसेट क्षमताओं वाले उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाते हैं। आईडीटी के निष्कर्षों की जानकारी संबंधित सभी टीएसपी को दे दी गई है।

आकलन किए गए मुख्य मापदंड:

a) वॉयस सेवाएँ: कॉल कनेक्ट होने की सफलता दर, ड्रॉप कॉल दर, नंबर डायल करने और रिंग जाने के बीच का समय, कॉल के दौरान आवाज न आने की दर, बातचीत की स्पष्टता का स्तर, नेटवर्क की पहुँच और सिग्नल की मजबूती।

कडप्पा शहर में मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:

कॉल सेटअप सफलता दर: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल सेटअप सफलता दर ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में क्रमशः 99.59%, 93.74%, 99.17% और 96.36% है।

ख) डेटा सेवाएँ: डाउनलोड/अपलोड की वास्तविक गति, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग में देरी।

एयरटेल (5G/4G/2G) की औसत डाउनलोड गति  131.28 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4G/3G/2G) की 14.34 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5G/4G) की 229.13 एमबीपीएस  और वीआईएल (4G/2G) की 28.57 एमबीपीएस  है।

सीएसएसआर: कॉल सेटअप सक्सेस रेट (%), सीएसटी: कॉल सेटअप टाइम (सेकंड में), डीसीआर: ड्रॉप कॉल रेट (%) और एमओएस: मीन ओपिनियन स्कोर।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001SLV6.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002AC4Z.png

सारांश - वॉइस सेवाएँ

 

कॉल सेटअप सफलता दर: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल सेटअप सफलता दर ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में क्रमशः 99.59%, 93.74%, 99.17% और 96.36% है।

कॉल सेटअप समय: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का कॉल सेटअप समय ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में क्रमशः 0.97, 1.35, 0.74 और 0.53 सेकंड है।

 

कॉल ड्रॉप रेट: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का कॉल ड्रॉप रेट क्रमशः 0.21%, 1.29%, 0.21% और 1.05% है।

कॉल साइलेंस/म्यूट रेट: पैकेट स्विच्ड नेटवर्क (4G/5G) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल  का कॉल साइलेंस रेट क्रमशः 0.57%, 4.61%, 0.29% और 1.17% है।

 

मीन ओपिनियन स्कोर (एमओएस): एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का औसत एमओएस क्रम से 3.97, 3.27, 4.41 और 3.87 है।

 

वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट के क्रम से 2.08%, 18.70%, 1.86% और 10.13% में देखी गई है।

सारांश - डेटा सेवाएँ

 

डेटा डाउनलोड परफ़ॉर्मेंस (कुल मिलाकर): एयरटेल (5G/4G/2G) की औसत डाउनलोड स्पीड 131.28 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4G/3G/2G) की 14.34 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5G/4G) की 229.13 एमबीपीएस और वीआईएल (4G/2G) की 28.57 एमबीपीएस है।

डेटा अपलोड परफ़ॉर्मेंस (कुल मिलाकर): Airtel (5G/4G/2G) की औसत अपलोड स्पीड 24.86 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4G/3G/2G) की 4.13 एमबीपीएस,आरजेआईएल  (5G/4G) की 18.56एमबीपीएस और वीआईएल  (4G/2G) की 8.48 एमबीपीएस है।

विलंबता (कुल मिलाकर): एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की 50वीं प्रतिशत विलंबता क्रमशः 40.35 एमएस, 50.75 एमएस, 24.36 एमएस, 46.12 एमएस है।

डेटा प्रदर्शन - हॉटस्पॉट (एमबीपीएस में):

एयरटेल- 4जी डी/एल:   29.29 4जी यू/एल: 11.83

5जी डी/एल: 185.80    5जी यू/एल: 25.44

बीएसएनएल- 4जी डी/एल: 16.23         4जी यू/एल: 5.55

आरजेआईएल- 4जी डी/एल: 49.08     4जी यू/एल: 9.89

5जी डी/एल: 289.73                             5जी यू/एल: 14.71

वीआईएल- 4जी डी/एल: 25.79           4जी यू/एल: 4.76

नोट-  डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड

डेटा टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ, एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट के क्रमशः 15.21%, 20.32%, 12.28% और 16.57% में देखी गई है।

 

कडप्पा शहर के मूल्यांकन में आस-पास के इलाके भी शामिल थे। डेटा टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट के क्रमशः 15.21%, 20.32%, 12.28% और 16.57% में देखी गई है।

ट्राई ने कलेक्टर कार्यालय  में आर्ट्स कॉलेज कडप्पाकडप्पा सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज, कडप्पा बस स्टैंड, कडप्पा रेलवे स्टेशन, सेवन रोड सर्कल कडप्पा, श्री विजया दुर्गा देवी मंदिर कडप्पा, कडप्पा शहर में वाईएसआर रेड्डी स्टेडियम की स्थिति का भी मूल्यांकन किया। 

ये परीक्षण ट्राई द्वारा सुझाए गए उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग करके वास्तविक समय के वातावरण में किए गए थे। विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, श्री बी. प्रवीण कुमार, सलाहकार (क्षेत्रीय कार्यालय, हैदराबाद) ट्राई ईमेल: adv.hyderabad@trai.gov.in पर या टेलीफ़ोन नंबर +91-40-23000761 पर संपर्क किया जा सकता है।

****

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2244601) आगंतुक पटल : 50
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu