कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
आईटीआई में अतिरिक्त सीटों के सृजन का प्रभाव
प्रविष्टि तिथि:
23 MAR 2026 4:45PM by PIB Delhi
उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल विकास और रोजगार योग्यता परिवर्तन योजना (पीएम-सेतु) का उद्देश्य उद्योग-संचालित मॉडल के माध्यम से 1,000 राजकीय आईटीआई का उन्नयन करना है। इस योजना के अंतर्गत इन उन्नत आईटीआई में वर्तमान पाठ्यक्रमों का उन्नयन तथा नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की परिकल्पना की गई है। इस योजना के अंतर्गत उद्योग-संचालित विशेष प्रयोजन साधन (एसपीवी) के माध्यम से आईटीआई का उन्नयन किया जाएगा, जो कार्यान्वयन का संचालन करेंगे तथा पाठ्यक्रम पुनर्रचना, प्रशिक्षण वितरण मॉडल और अवसंरचना उन्नयन से संबंधित अपेक्षित उपाय प्रस्तावित करने का अधिकार होगा। इस योजना में हब आईटीआई में औसतन चार नए पाठ्यक्रम तथा स्पोक आईटीआई में दो नए पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रावधान है, जो मजबूत उद्योग भागीदार (एआईपी) द्वारा प्रस्तावित कार्यनीतिक निवेश योजना (एसआईपी) के माध्यम से संचालित होंगे, जिससे अतिरिक्त प्रशिक्षण सीटों का सृजन होगा।
(ख) पीएम-सेतु योजना के अंतर्गत आईटीआई का चयन संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों द्वारा उद्योग के साथ परामर्श करके किया जाता है, ताकि स्थानीय औद्योगिक क्षमता तथा उभरती कौशल आवश्यकताओं के साथ सामंजस्य सुनिश्चित किया जा सके। इस क्रम में राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारें उद्योग भागीदारों के सहयोग से चयनित आईटीआई क्लस्टर के उन्नयन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करती हैं। पंजाब राज्य सरकार ने पीएम-सेतु योजना के अंतर्गत प्रायोगिक चरण के लिए एक क्लस्टर की पहचान की है, जिसमें हब आईटीआई होशियारपुर जिले में स्थित हैं। पंजाब राज्य में प्रायोगिक चरण में उन्नयन हेतु प्रस्तावित आईटीआईका विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।
|
जिला
|
हब/स्पोक
|
आईटीआई का नाम
|
|
होशियारपुर ज़िला
|
हब
|
राजकीय आईटीआई होशियारपुर
|
|
गुरदासपुर ज़िला
|
स्पोक
|
राजकीय आईटीआई गुरदासपुर
|
|
पठानकोट
|
स्पोक
|
राजकीय आईटीआई पठानकोट
|
|
नवांशहर
|
स्पोक
|
राजकीय आईटीआई नवांशहर
|
|
अमृतसर
|
स्पोक
|
राजकीय आईटीआई अमृतसर (रंजीत एवेन्यू)
|
(ग) वर्तमान में पीएम-सेतु योजना पूर्व-कार्यान्वयन चरण में है, जिसमें राज्य/संघ राज्य क्षेत्र उद्योग भागीदारों के चयन के लिए प्रस्ताव हेतु अनुमोदन (आरएफ़पी) प्रक्रिया अपना रहे हैं। इसके उपरांत,एक विशेष प्रयोजन साधन (एसपीवी) का गठन किया जाएगा, जो एमएसडीई के सचिव की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) से अनुमोदन प्राप्त करने हेतु एक कार्यनीतिक निवेश योजना (एसआईपी) तैयार करेगा।तदनुसार, उन्नत आईटीआई को संचालित करने और प्रशिक्षण शुरू करने का प्रस्ताव चरणबद्ध तरीके से किया गया है।
(घ) और (ङ) इस योजना के अंतर्गत उद्योग-संचालित विशेष प्रयोजन साधन (एसपीवी) के माध्यम से आईटीआई का उन्नयन प्रस्तावित है, जो कार्यान्वयन का संचालन करेंगे तथा पाठ्यक्रम पुनर्रचना, प्रशिक्षण वितरण मॉडल, अवसंरचना उन्नयन, उद्योग में व्यावहारिक अनुभव तथा रोजगार/स्व-रोजगार सुविधा से संबंधित अपेक्षित उपाय प्रस्तावित करने हेतु सक्षम होंगे, ताकि स्थानीय उद्योग की आवश्यकताओं और योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जा सके।
यह अपेक्षा की जाती है कि यह योजना कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को महत्वपूर्ण रूप से सुदृढ़ करेगी, प्रशिक्षण को उद्योग मांग के अनुरूप बनाएगी, रोजगार परिणामों में सुधार करेगी तथा युवाओं की आय-क्षमता को बढ़ाएगी। पंजाब राज्य में आईटीआईका उन्नयन - विशेष रूप से राजकीय आईटीआई होशियारपुर को एक 'हब' के रूप में शामिल करना—आधुनिक बुनियादी अवसंरचना की सुलभता को आसान बनाएगा, नव युगीन पाठ्यक्रमों की शुरुआत करने में सहयोग करेगाऔर उद्योगों के साथ संबंधों को मज़बूत करेगा; जिससे, उद्योगों की ज़रूरतों के अनुसार बेहतर कुशल कर्मचारियों के ज़रिए स्थानीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
यह जानकारी कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।
******
पीके/ केसी/ केजे
(रिलीज़ आईडी: 2244140)
आगंतुक पटल : 545