रेल मंत्रालय
राजस्थान में रेल कनेक्टिविटी मजबूत, नई लाइन प्रस्तावों की समीक्षा जारी: श्री अश्विनी वैष्णव
प्रविष्टि तिथि:
18 MAR 2026 4:59PM by PIB Jaipur
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि सरदार शहर और हनुमानगढ़ स्टेशन भारतीय रेल नेटवर्क पर मौजूदा रेलवे स्टेशन हैं और रतनगढ़ और सादुलपुर के रास्ते पहले से ही जुड़े हुए हैं। इसके अलावा जयपुर से हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर तक रींगस, सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, चुरू और सदुलपुर के रास्ते रेल संपर्कता पहले से ही है।
श्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरदार शहर-हनुमानगढ़ नई लाइन (149 कि.मी.) और रतनगढ़-फतेहपुर-शेखावाटी (39 कि.मी.) नई लाइन के लिए सर्वेक्षण किए गए थे, परन्तु इन परियोजनाओं में कम यातायात संभावनाएं हैं। हाल के वर्षों में बजट आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राजस्थान राज्य में पूर्णतः/अंशतः आने वाली अवसंरचना परियोजनाओं और संरक्षा कार्यों के लिए बजट आवंटन निम्नानुसार है:
|
अवधि
|
परिव्यय
|
|
2009-14
|
682 करोड़ रु. प्रति वर्ष
|
|
2025-26
|
9,960 करोड़ रु. (लगभग 15 गुना)
|
उन्होंने बताया कि वर्ष 2009-14 और 2014-25 के दौरान राजस्थान राज्य में पूर्णत:/अंशत: आने वाले नए रेलपथों की कमीशनिंग/बिछाने का ब्यौरा निम्नानुसार है:
|
अवधि
|
कमीशन किए गए गए रेलपथ
|
नए रेलपथ की औसत कमीशनिंग
|
|
2009-14
|
798 कि.मी.
|
159.60 कि.मी. प्रति वर्ष
|
|
2014-25
|
3,815 कि.मी.
|
346.82 कि.मी. प्रति वर्ष
(2 गुना से अधिक)
|
केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 की स्थिति के अनुसार, राजस्थान राज्य में पूर्णतः/अंशतः आने वाली 43,918 करोड़ रुपए की लागत वाली कुल 3,409 कि.मी. लंबाई की 28 रेल परियोजनाएँ (13 नई लाइन, 05 आमान परिवर्तन और 10 दोहरीकरण) को स्वीकृत किया गया है। इन कार्यों की स्थिति का सार निम्नानुसार है:-
|
कोटि
|
परियोजनाओं की संख्या
|
कुल लंबाई
(कि.मी. में)
|
कमीशन की लंबाई (कि.मी. में)
|
मार्च 2024 तक किया गया व्यय
(करोड़ रु. में)
|
|
नई लाइन
|
13
|
981
|
196
|
5769
|
|
आमान परिवर्तन
|
5
|
1252
|
788
|
6829
|
|
दोहरीकरण/
बहुपथन
|
10
|
1176
|
254
|
6357
|
|
कुल
|
28
|
3,409
|
1,238
|
18,954
|
सभी रेल परियोजनाओं का क्षेत्र-वार/वर्ष-वार ब्यौरा भारतीय रेल की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य में पूर्णतः/अंशत: आने वाली हाल ही में पूरी की गईं कुछ परियोजनाओं का ब्यौरा निम्नानुसार है:
|
क्र.सं.
|
परियोजना का नाम
|
नवीनतम लागत
(करोड़ रु. में)
|
-
|
बंगुरग्राम-रास नई लाइन (28 किलोमीटर)
|
175
|
-
|
थईयात हमीरा-सोनू नई लाइन (58 किलोमीटर)
|
350
|
-
|
सूरतपुरा-श्रीगंगानगर आमान परिवर्तन (241 किलोमीटर)
|
896
|
-
|
सादुलपुर-बीकानेर एवं रतनगढ़-डेगाना आमान परिवर्तन (438 किलोमीटर)
|
886
|
-
|
जयपुर-चुरू एवं सीकर-लोहारू आमान परिवर्तन
(320 किलोमीटर)
|
1105
|
-
|
भगत की कोठी-लूनी दोहरीकरण (28 किलोमीटर)
|
128
|
-
|
रानी-केशव गंज दोहरीकरण (59 किलोमीटर)
|
290
|
-
|
गुड़िया-मारवाड़ एवं करजोदा-पालनपुर दोहरीकरण
(49 किलोमीटर)
|
251
|
-
|
रानी-मारवाड़ दोहरीकरण (52 किलोमीटर)
|
346
|
-
|
आबू रोड-स्वरूप गंज दोहरीकरण (26 किलोमीटर)
|
195
|
-
|
आबू रोड-सरोत्रा रोड दोहरीकरण (24 किलोमीटर)
|
152
|
-
|
अलवर-बाँदीकुई दोहरीकरण (60 किलोमीटर)
|
450
|
-
|
अजमेर-बंगुरग्राम दोहरीकरण (48 किलोमीटर)
|
375
|
-
|
बंगुरग्राम-गुड़िया कहीं-कहीं दोहरीकरण (47 किलोमीटर)
|
395
|
-
|
डेगाना-राई का बाग दोहरीकरण (146 किलोमीटर)
|
809
|
-
|
बीना-कोटा दोहरीकरण (282 किलोमीटर)
|
2476
|
-
|
नीमच-चित्तौढ़गढ़ दोहरीकरण (56 किलोमीटर)
|
560
|
-
|
दौसा-गंगापुर सिटी दोहरीकरण (93 किलोमीटर)
|
950
|
-
|
फुलेरा-डेगाना दोहरीकरण (108 किलोमीटर)
|
702
|
-
|
चुरू-रतनगढ़ दोहरीकरण (43 किलोमीटर)
|
423
|
राजस्थान राज्य में पूर्णतः/अंशत: आने वाली कुछ मुख्य परियोजनाओं जो हाल ही में शुरू की गई का ब्यौरा निम्नानुसार है:
|
क्र.सं.
|
परियोजना
|
लागत
(करोड़ रु. में)
|
-
|
नीमच–बड़ी सादड़ी नई लाइन (48 किलोमीटर)
|
495
|
-
|
तरंगा हिल–आबू रोड नई लाइन (116 किलोमीटर)
|
2798
|
-
|
रामगंजमंडी-भोपाल नई लाइन (277 किलोमीटर)
|
5073
|
-
|
पुष्कर–मेड़ता नई लाइन (51 किलोमीटर)
|
800
|
-
|
रींगस–खाटू श्याम जी नई लाइन (17 किलोमीटर)
|
254
|
-
|
मेड़ता सिटी-रास नई लाइन एवं मेड़ता रोड स्टेशन पर बाई पास (56 किलोमीटर)
|
947
|
-
|
कोटा तक विस्तार सहित ग्वालियर-श्योपुर कलां आमान परिवर्तन (284 किलोमीटर)
|
2913
|
-
|
गंगापुर सिटी तक विस्तार सहित धौलपुर-सिरमथरा आमान परिवर्तन (145 किलोमीटर)
|
747
|
-
|
मावली-देवगढ़ मदारिया आमान परिवर्तन (83 किलोमीटर)
|
969
|
-
|
मथुरा-झांसी तीसरी लाइन (274 किलोमीटर)
|
5924
|
-
|
आगरा फोर्ट-बांदीकुई दोहरीकरण (150 किलोमीटर)
|
988
|
-
|
सवाई माधोपुर-जयपुर दोहरीकरण (131 किलोमीटर)
|
1204
|
-
|
चूरू-सादुलपुर एवं लूनी-भिलड़ी दोहरीकरण
(330 किलोमीटर)
|
3554
|
-
|
अजमेर-चंदेरिया दोहरीकरण (178 किलोमीटर)
|
1635
|
-
|
सवाईमाधोपुर में बाई पास लाइन (14 किलोमीटर)
|
304
|
-
|
रेवाडी-खाटूवास दोहरीकरण (28 किलोमीटर)
|
352
|
-
|
काठूवास-नारनौल दोहरीकरण
|
313
|
-
|
मारवाड़ में बाई पास लाइन (4 किलोमीटर)
|
71
|
-
|
चुरू में बाईपास लाइन (5 किलोमीटर)
|
63
|
-
|
समदड़ी में बाईपास लाइन (1 किलोमीटर)
|
26
|
-
|
रामदेवरा-पोखरण नई लाइन (13 किलोमीटर)
|
189
|
-
|
लालगढ़-बीकानेर पूर्व केबिन का दोहरीकरण
(11 किलोमीटर)
|
279
|
-
|
रींगस-सीकर दोहरीकरण (50 किलोमीटर)
|
470
|
-
|
उमरा-देबारी दोहरीकरण (25 किलोमीटर)
|
492
|
उन्होंने बताया कि विगत तीन वर्षों (2022-23, 2023-24, 2024-25 और चालू वित्त वर्ष 2025-26) के दौरान राजस्थान राज्य में पूर्णतः/अंशत: आने वाली 5,666 कि.मी लंबाई के कुल 59 सर्वेक्षण (25 नई लाइन और 34 दोहरीकरण) स्वीकृत किए गए हैं।
केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि किसी भी रेल परियोजना की स्वीकृति कई मानदंडों/कारकों पर निर्भर करती है जिनमें प्रत्याशित यातायात अनुमान और प्रस्तावित मार्ग की लाभप्रदता, परियोजना द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली आरंभिक और अंतिम छोर संपर्कता, मिसिंग लिंकों का संयोजन और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना, संकुलित/संतृप्त लाइनों का संवर्द्धन, राज्य सरकारों/केन्द्रीय मंत्रालयों, अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा की गई मांगें, रेलवे की अपनी परिचालनिक आवश्यकताएँ, सामाजिक-आर्थिक महत्व, निधियों की समग्र उपलब्धता शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि रेल परियोजनाओं का पूरा होना विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण, वन संबंधी मंजूरी, बाधक जनोपयोगी सेवाओं का स्थानांतरण, विभिन्न प्राधिकरणों से सांविधिक स्वीकृतियां, क्षेत्र की भू-वैज्ञानिक और स्थलाकृतिक परिस्थितियां, परियोजना स्थल के क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति, परियोजना विशेष के स्थल के लिए किसी वर्ष में कार्य के महीनों की संख्या आदि ये सभी कारक परियोजना/परियोजनाओं के समापन समय और लागत को प्रभावित करते हैं।
श्री वैष्णव ने बताया कि वर्तमान में, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर प्रत्येक 08 एक्सप्रेस रेलगाड़ी सेवाओं द्वारा जयपुर से जुड़े हुए हैं। ये सेवाएं नीचे सूचीबद्ध हैं:-
|
क्र.सं.
|
गाड़ी सं और नाम
|
|
1
|
20497 / 20498 रामेश्वरम - फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस
|
|
2
|
54703 / 54704 बठिंडा - जयपुर एक्सप्रेस
|
|
3
|
14701 / 14702 श्री गंगानगर - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
|
|
4
|
22981 / 22982 कोटा - श्री गंगानगर एक्सप्रेस
|
|
क्र.सं.
|
गाड़ी सं और नाम
|
|
1
|
20471 / 20472 श्रीगंगानगर - पुरी एक्सप्रेस
|
|
2
|
14701 / 14702 श्रीगंगानगर - बांद्रा (टी.) एक्सप्रेस
|
|
3
|
22981 / 22982 कोटा - श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
|
|
4
|
22997 / 22998 झालावाड़ सिटी - श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
|
उन्होंने बताया कि किसी भी मार्ग/खंड पर रेल सेवाएं शुरू करना सतत प्रक्रिया है, जो विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जिनमे संबंधित खंड की क्षमता, पथ की उपलब्धता, अपेक्षित चल स्टॉक की उपलब्धता, चल स्टॉक के लिए उपयुक्त अवसंरचना की उपलब्धता, रेलपथ और अन्य परिसंपत्तियों की अनुरक्षण आवश्यकता शामिल हैं।
(रिलीज़ आईडी: 2241870)
आगंतुक पटल : 20