वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जयपुर सहित देश भर में 6 टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे

वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जयपुर में 18 मार्च को रोडशो एवं हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 17 MAR 2026 6:15PM by PIB Jaipur

वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत कार्यरत  कार्यरत वस्त्र समिति द्वारा देश में वस्त्र निर्यात को बढ़ावा देने और निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर (TEFC) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत देश के प्रमुख वस्त्र क्लस्टरों में पायलट आधार पर जयपुर (राजस्थान)  सहित छह केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

मंत्रालय के अंतर्गत वस्त्र समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ये केंद्र करूर (तमिलनाडु), सूरत (गुजरात), इचलकरंजी (महाराष्ट्र), जयपुर (राजस्थान), वाराणसी (उत्तर प्रदेश) और लुधियाना (पंजाब) में प्रमुख वस्त्र क्लस्टरों में पायलट आधार पर टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर (TEFC)  स्थापित किए जाएंगे। जयपुर केंद्र मुख्य रूप से हैंडलूम एवं हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा।

इन केंद्रों के माध्यम से निर्यातकों को मुक्त व्यापार समझौते (FTA)/प्राथमिकता व्यापार समझौते (PTA), सरकारी योजनाओं, मानकों एवं अनुपालन आवश्यकताओं तथा वैश्विक बाजारों तक पहुंच से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जागरुकता, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण कार्यक्रम, एचएस वर्गीकरण में सहायता, तकनीकी एवं गैर-शुल्क बाधाओं की जानकारी, ई-कॉमर्स निर्यात को प्रोत्साहन तथा नीति निर्माण हेतु सुझाव भी प्रदान किए जाएंगे।

केंद्रों में आधुनिक अवसंरचना के साथ भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण एवं बैठकों की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त निर्यातकों की सहायता के लिए समर्पित हेल्पलाइन/हेल्पडेस्क तथा एक इंटरएक्टिव मोबाइल एप एवं वेब पोर्टल भी विकसित किया जाएगा।

इस पहल के इस पहल के तहत 18 मार्च 2026 को जयपुर के होटल रॉयल ऑर्किड, दुर्गापुरा में रोडशो एवं हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्यातकों, उद्योग संगठनों एवं अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाकर वस्त्र निर्यात से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना तथा टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर (TEFC) की सेवाओं एवं पहलों की जानकारी देना है। का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्यातकों, उद्योग संगठनों एवं अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाकर वस्त्र निर्यात से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना तथा TEFC की सेवाओं एवं पहलों की जानकारी देना है।

कार्यक्रम में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती अमृत राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि तथा निर्यात क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे


(रिलीज़ आईडी: 2241375) आगंतुक पटल : 68