संस्कृति मंत्रालय
पुरानी दिल्ली में संरक्षित स्मारकों और विरासत स्थलों का संरक्षण
प्रविष्टि तिथि:
16 MAR 2026 12:48PM by PIB Delhi
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत पुरानी दिल्ली में स्थित 13 संरक्षित स्मारकों का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।
संरक्षित स्मारकों और संरक्षित क्षेत्रों (स्थलों) का संरक्षण एवं रखरखाव आवश्यकता, प्राथमिकता और संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार राष्ट्रीय संरक्षण नीति, 2014 के तहत नियमित रूप से किया जाता है। पिछले पांच वर्षों में दिल्ली (पुरानी दिल्ली सहित) में स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत संरक्षित स्मारकों के संरक्षण पर आवंटित/उपयोग की गई धनराशि निम्नानुसार है:
(करोड़ रुपये में)
|
वर्ष
|
आवंटन
|
व्यय
|
|
2020-21
|
24.50
|
24.50
|
|
2021-22
|
19.10
|
19.09
|
|
2022-23
|
30.50
|
30.50
|
|
2023-24
|
36.61
|
36.57
|
|
2024-25
|
24.95
|
24.95
|
स्मारकों के आसपास के निषिद्ध और विनियमित क्षेत्रों में प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम, 1958 और नियम, 1959 के प्रावधानों के कार्यान्वयन के लिए नगरपालिका और राज्य अधिकारियों के साथ समन्वय किया जाता है।
अनुलग्नक
पुरानी दिल्ली में स्थित संरक्षित स्मारकों/स्थलों की सूची
अनुलग्नक
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
पीके/केसी/जेके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2240609)
आगंतुक पटल : 95