सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
जीओआईस्टेट्स मोबाइल एप्लिकेशन
प्रविष्टि तिथि:
11 MAR 2026 3:12PM by PIB Delhi
जीओआईस्टेट्स मोबाइल एप्लिकेशन को 26 फरवरी तक 17,475 बार डाउनलोड किया गया है और इस पर 3,66,390 बार हिट्स आए हैं। इसके अलावा, फरवरी 2026 में इसके 2576 सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।
डेटासेट, विज़ुअलाइज़ेशन और इन्फ़ोग्राफ़िक्स को शामिल करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। वर्तमान में, 9 सांख्यिकीय उत्पादों, जैसे राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, थोक मूल्य सूचकांक, घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण, गैर-निगमित क्षेत्र उद्यम वार्षिक सर्वेक्षण और आर्थिक जनगणना, जिनमें 12 सामाजिक-आर्थिक संकेतक शामिल हैं, का डेटा और विज़ुअलाइज़ेशन मोबाइल एप्लिकेशन पर उपलब्ध है। इसके अलावा, ऐप पर 178 इन्फ़ोग्राफ़िक्स भी उपलब्ध हैं।
गूगल प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर दोनों पर उपयोगकर्ताओं की रेटिंग के रूप में प्रतिक्रिया उपलब्ध है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.9/5.0 और आईओएस ऐप स्टोर पर 4.8/5.0 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा, इस ऐप में एक अंतर्निहित प्रतिक्रिया अनुभाग है और प्राप्त प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण ऐप में सुधार के लिए किया जाता है।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के डिजिटल डेटा प्रसार पैकेज के एक भाग के रूप में इस ऐप को विकसित किया गया है, जिसका विशिष्ट उद्देश्य हितधारकों को चलते-फिरते चुनिंदा संकेतक उपलब्ध कराना है। इसलिए, फिलहाल जीओआईस्टेट ऐप को अन्य राष्ट्रीय डेटा प्लेटफॉर्मों के साथ एकीकृत करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी आज लोकसभा में दी।
***
पीके/केसी/एमके/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2238329)
आगंतुक पटल : 80