संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

क्षेत्रीय स्तर की डाक अदालत का आयोजन 24 मार्च को

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 12:28PM by PIB Jaipur

भारतीय डाक विभाग के पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र में स्थित जोधपुर, सिरोही, पाली मारवाड़, जैसलमेर, नागौर, बाड़मेर, जालौर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में डाक सेवाओं के उपभोक्ताओं के लिए क्षेत्रीय स्तर की डाक अदालत का आयोजन कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर में 24 मार्च 2026  को 11.00 बजे किया जायेगा |

 सहायक निदेशक डाक सेवाएं ने बताया कि डाक सेवाओं से संबंधित शिकायत की निराकरण के संबंध में डाक मंडल स्तर पर हुई कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, तो वह शिकायत संक्षिप्त विवरण के साथ 18 मार्च 2026 तक सहायक निदेशक डाक सेवाएं, कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर-342001, फोन-0291-2430585 फेक्स-0291-2432703 या ई-मेल: pmg_jodhpur@indiapost.gov.in पर क्षेत्रीय स्तर की डाक अदालत में प्रेषित कर सकते हैं।

00000


(रिलीज़ आईडी: 2238039) आगंतुक पटल : 24