भारी उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सीपीएसई (केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों) द्वारा अर्जित लाभ

प्रविष्टि तिथि: 10 MAR 2026 4:06PM by PIB Delhi

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत, लोक उद्यम विभाग (डीपीई) के अनुसार, डीपीई केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों(सीपीएसई) के प्रदर्शन पर एक वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करता है, जिसे “सार्वजनिक उद्यम सर्वेक्षण (पीई सर्वे)” कहा जाता है। यह रिपोर्ट संबंधित सीपीएसई द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों और जानकारी के आधार पर तैयार किया जाता है।

सार्वजनिक उद्यम सर्वेक्षण 2024–25 की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए लाभ अर्जित करने वाले 226 संचालित सीपीएसई का समूह-वार और उपक्रम-वार शुद्ध लाभ, साथ ही वित्तीय वर्ष 2022–23 और वित्तीय वर्ष 2023–24 के उनके शुद्ध लाभ/हानि का विवरण     अनुलग्नक-I में दिया गया है।

वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए हानि उठाने वाले 63 संचालित सीपीएसई का समूह-वार और उपक्रम-वार शुद्ध घाटा, साथ ही वित्तीय वर्ष 2022–23 और वित्तीय वर्ष 2023–24 के उनके शुद्ध लाभ/हानि का विवरण अनुलग्नक–II में दिया गया है।

सीपीएसई संबंधित प्रशासनिक मंत्रालयों/विभागों के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करते हैं। उद्यम-विशिष्ट उपाय, जैसे पुनर्गठन या पुनर्जीवन, मौजूदा नीतियों और दिशानिर्देशों के अनुसार संबंधित सीपीएसई के निदेशक मंडल तथा उनके संबंधित प्रशासनिक मंत्रालयों/विभागों द्वारा किया जाता हैं।

यह जानकारी केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

अनुल्गनक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2238038) आगंतुक पटल : 11
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu