कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की प्रगति

प्रविष्टि तिथि: 13 FEB 2026 6:56PM by PIB Delhi

प्राकृतिक खेती के उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए वर्ष 2025-26 से प्राकृतिक खेती प्रमाणन प्रणाली (एनएफसीएस) को "पार्टिसिपेटरी गारंटी सिस्टम (पीजीएस)-इंडिया नेचुरल" के रूप में शुरू किया गया था। अब तक (04.02.2026 तक) सर्टिफाइड किसानों का राज्यवार विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) के तहत प्रदान किए जाने वाले सर्टिफिकेशन की लागत दो वर्षों के लिए ₹2100 प्रति हेक्टेयर है। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) योजना के तहत स्वीकृत/जारी की गई धनराशि का राज्यवार विवरण (04.02.2026 तक) अनुलग्नक-II में दिया गया है।

अनुलग्नक - 1 देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अनुलग्नक - 2 देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

नोट:

(i) वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित धनराशि 36,564.00 लाख रुपये है।

(ii) वर्ष 2025-26 के लिए आवंटित धनराशि 61,601.00 लाख रुपये है।

यह जानकारी आज राज्यसभा में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर द्वारा एक लिखित उत्तर में दी गई।

***********

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2231174) आगंतुक पटल : 229
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu