रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वायु सेना प्रमुख मार्शल एपी सिंह का दक्षिणी वायु कमान कमांडरों के सम्मेलन के लिए मुख्यालय एसएसी का दौरा

प्रविष्टि तिथि: 16 FEB 2026 11:46PM by PIB Delhi

वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 16 फरवरी 2026 को दक्षिणी वायु कमान (एसएसी) के वार्षिक कमांडर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिणी वायु कमान मुख्यालय पहुंचे। उनका स्वागत एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एसएसी एयर मार्शल मनीष खन्ना ने किया और उनके आगमन पर उन्हें औपचारिक सलामी गारद दी गई।

सीएएस को जारी पहलों, दक्षिणी क्षेत्र की वायु रक्षा सहित प्रचालनगत तत्परता और हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय वायु सेना की पहुंच और क्षमताओं के निरंतर विस्तार के बारे में जानकारी दी गई। सम्मेलन की थीम 'निर्णय स्वायत्तता के माध्यम से प्रचालनगत दक्षता' थी, जिसने विकेंद्रीकृत नेतृत्व के माध्यम से आधुनिक युद्ध के प्रति भारतीय वायु सेना के विकसित होते दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

सम्मेलन के दौरान, सीएएस ने एसएसी के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों के फील्ड कमांडरों से परस्‍पर बातचीत की और गतिशील सुरक्षा वातावरण में त्वरित प्रतिक्रिया, मिशन की सफलता और प्रचालनगत लाभ बनाए रखने में विकेंद्रीकृत निर्णय लेने की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने अपील की कि विश्वास, जवाबदेही और स्पष्ट इरादे कमांडरों को रणनीतिक उद्देश्यों के अनुरूप रहते हुए स्वायत्तता का प्रयोग करने में सक्षम बनाते हैं। उन्होंने कमांडरों से नवोन्‍मेषण को  बढ़ावा देने, संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने और संयुक्तता को सुदृढ़ करने का आग्रह किया जिससे कि भारतीय वायु सेना एक शक्तिशाली और भविष्य के लिए तैयार एयरोस्पेस शक्ति बनी रहे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PHOTO1XWCL.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PHOTO2DPNU.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PHOTO3R0S1.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PHOTO4UFWL.jpeg

***

पीके/केसी/एसकेजे/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2229058) आगंतुक पटल : 2179
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu