जल शक्ति मंत्रालय
'प्रगति' सिंचाई परियोजनाएं
प्रविष्टि तिथि:
12 FEB 2026 5:16PM by PIB Delhi
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) की कुल 86 परियोजनाओं की निगरानी परियोजना निगरानी समूह (पीएमजी) पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इनका राज्य और क्षेत्र-वार ब्यौरा अनुलग्नक-I में दिया गया है। इनमें से कोई भी परियोजना राजस्थान के दक्षिण कन्नड़ जिले या पाली निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित नहीं है।
आज की तारीख तक, सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन (प्रगति) मंच के अंतर्गत कुल 11 परियोजनाओं की समीक्षा जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा वित्तपोषित की जा चुकी है। इन परियोजनाओं को, लाभान्वित जिलों सहित, ब्यौरा अनुलग्नक-II में दिया गया है।
भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, पर्यावरण संबंधी मंजूरी, अंतर्राज्यीय समन्वय, जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन और सामुदायिक सहभागिता जैसी जल संसाधन परियोजनाओं के लिए आवश्यक व्यापकता, जटिलता और अंतर-सरकारी समन्वय को देखते हुए, कई पहलों को परियोजना निगरानी समूह (पीएमजी) कार्य ढांचे के अंतर्गत लाया गया है।
यह कार्य ढांचा पीएमजी पोर्टल पर रियल टाईम के मामलों की निगरानी और साथ ही भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की निगरानी पर बल दिया है। स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं और समीक्षाओं के दौरान लिए गए निर्णयों को दर्ज किया जाता है तथा उनके समाधान तक उनका पालन किया जाता है। यह दृष्टिकोण परियोजना की निगरानी को नियमित रिपोर्टिंग से परिणाम-उन्मुख शासन की ओर ले जाता है।
पीएमजी पोर्टल पर दर्ज 127 मामलों में से अब तक 108 मामलों का समाधान किया जा चुका है। इसके अलावा, लंबे समय से पीएमजी पोर्टल पर लंबित मामलों/परियोजनाओं को प्रगति तंत्र के अंतर्गत लाया गया है जिससे समयबद्ध निर्णय लेने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और जमीनी स्तर पर लंबित बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।
प्रगति निगरानी ढांचा पुनर्वास और पुनर्स्थापन, भूमि अधिग्रहण, अंतर्राज्यीय समन्वय, जमीनी स्तर पर बाधाएं आदि जैसी कार्यान्वयन संबंधी बाधाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण रहा है जिससे क्रिटिकल इरिगेशन और वाटर रिसोर्सिस एसेट का संचालन और सेवा वितरण सुचारू रूप से किया जाए।
वर्तमान में, पालघर जिले में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और महाराष्ट्र पैकेज योजनाओं के अंतर्गत किसी भी सिंचाई और जल संसाधन परियोजना का वित्तपोषण नहीं किया गया है।
यह सूचना जल शक्ति राज्यमंत्री श्री राज भूषण चौधरी द्वारा लोकसभा में लिखित प्रश्न के उत्तर में प्रदान की गई है।
*****
एनडी
अनुलग्नक-I
परियोजना निगरानी समूह (पीएमजी) पोर्टल के माध्यम से जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की जल संसाधन और सिंचाई परियोजनाओं की निगरानी के विवरण
|
क्रम संख्या
|
राज्य
|
क्षेत्र
|
परियोजनाओं की संख्या
|
परियोजना की अनुमानित लागत (करोड़ रुपये)
|
|
1.
|
आंध्र प्रदेश
|
सिंचाई
|
3
|
57,269
|
|
2.
|
असम
|
सिंचाई
|
1
|
567
|
|
3.
|
बिहार
|
सिंचाई
|
3
|
7,912
|
|
प्रदूषण उपशमन
|
7
|
2,727
|
|
4.
|
छत्तीसगढ़
|
सिंचाई
|
1
|
727
|
|
5.
|
दिल्ली
|
प्रदूषण उपशमन
|
4
|
1,707
|
|
6.
|
गोवा
|
सिंचाई
|
1
|
1,051
|
|
7.
|
गुजरात
|
सिंचाई
|
2
|
40,082
|
|
8.
|
हिमाचल प्रदेश
|
सिंचाई
|
1
|
6,946
|
|
9.
|
झारखंड
|
सिंचाई
|
2
|
12,010
|
|
10.
|
कर्नाटक
|
सिंचाई
|
3
|
4,062
|
|
11.
|
मध्य प्रदेश
|
सिंचाई
|
7
|
6,423
|
|
12.
|
महाराष्ट्र
|
सिंचाई
|
23
|
50,445
|
|
13.
|
मणिपुर
|
सिंचाई
|
1
|
1,822
|
|
14.
|
ओडिशा
|
सिंचाई
|
3
|
12,314
|
|
15.
|
पंजाब
|
सिंचाई
|
2
|
5,177
|
|
16.
|
तमिलनाडु
|
सिंचाई
|
1
|
872
|
|
17.
|
तेलंगाना
|
सिंचाई
|
6
|
24,817
|
|
18.
|
उत्तर प्रदेश
|
सिंचाई
|
4
|
14,359
|
|
प्रदूषण उपशमन
|
8
|
3,463
|
|
19.
|
उत्तराखंड
|
सिंचाई
|
1
|
2,584
|
|
प्रदूषण उपशमन
|
1
|
223
|
|
19.
|
पश्चिम बंगाल
|
प्रदूषण उपशमन
|
1
|
596
|
|
कुल
|
86
|
2,58,155
|
टिप्पणी:
- सिंचाई: प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, महाराष्ट्र पैकेज और अन्य राष्ट्रीय और विशेष परियोजनाओं के तहत शुरू की गई वृहद और मध्यम सिंचाई परियोजनाएं।
- प्रदूषण उपशमन: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत नदी पुनरुद्धार और प्रदूषण उपशमन परियोजनाएं शुरू की गईं।
अनुलग्नक-II
प्रगति के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा वित्त पोषित परियोजनाओं की समीक्षा का विवरण
|
क्रम संख्या
|
परियोजना का नाम
|
राज्य
|
लाभान्वित जिले
|
परियोजना की अनुमानित लागत (करोड़ रुपये)
|
|
1.
|
उत्तर कोयल परियोजना
|
बिहार और झारखंड
|
औरंगाबाद, गया, पलामू और गढ़वा
|
2,431
|
|
2.
|
सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना
|
झारखंड
|
पश्चिम और पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां
|
9,580
|
|
3.
|
गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना
|
महाराष्ट्र
|
नागपुर, भंडारा और चंद्रपुर
|
12,770
|
|
4.
|
गोसीखुर्द सीएडीडब्ल्यूएम परियोजना
|
महाराष्ट्र
|
744
|
|
5.
|
सुलवाडे जामफल कनोली परियोजना
|
महाराष्ट्र
|
धुले
|
2,408
|
|
6.
|
लोअर पेढ़ी परियोजना
|
महाराष्ट्र
|
अमरावती और अकोला
|
1,481
|
|
7.
|
अरुणा मध्यम सिंचाई परियोजना
|
महाराष्ट्र
|
सिंधुदुर्ग
|
1,472
|
|
8.
|
बेम्बला सिंचाई परियोजना
|
महाराष्ट्र
|
यवतमाल
|
2,685
|
|
9.
|
सुवर्णरेखा सिंचाई परियोजना
|
ओडिशा
|
मयूरभंज
|
7,023
|
|
10.
|
एकीकृत आनंदपुर बैराज परियोजना
|
ओडिशा
|
क्योंझर, भद्रक
|
2,990
|
|
11.
|
जे. चोक्का राव डी. लिफ्ट सिंचाई योजना
|
तेलंगाना
|
हनमकोंडला, जयशंकर भूपालपल्ली, जनगांव, सिद्दीपेट, यादाद्री, सूर्यापेट करीमनगर, वारंगल, महबूबाबाद और मुलुगु
|
14,730
|
*****
(रिलीज़ आईडी: 2227087)
आगंतुक पटल : 168