पर्यटन मंत्रालय
हिसार और सोनीपत में पर्यटन परियोजनाओं का निरंतर क्रियान्वयन
प्रविष्टि तिथि:
11 FEB 2026 12:20PM by PIB Delhi
पर्यटन मंत्रालय हरियाणा सहित देश के पर्यटन स्थलों के महत्व को समझता है। पर्यटन स्थलों और पर्यटक उत्पादों का विकास एवं प्रचार-प्रसार मुख्य रूप से संबंधित राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। इसके बावजूद, पर्यटन मंत्रालय अपनी केंद्रीय क्षेत्रीय योजनाओं के माध्यम से इन प्रयासों को सहायता प्रदान करता है। इन योजनाओं में 'स्वदेश दर्शन', 'स्वदेश दर्शन 2.0', 'चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट' (स्वदेश दर्शन योजना की एक उप-योजना है) और 'तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान' शामिल हैं। मंत्रालय इन योजनाओं के तहत परियोजना प्रस्ताव प्राप्त होने पर संबंधित राज्य सरकारों या केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। यह सहायता संबंधित योजना के दिशानिर्देशों, सरकारी मानदंडों और उपलब्ध धनराशि के अनुसार दी जाती है, ताकि देश में पर्यटन अवसंरचना के विकास में योगदान दिया जा सके।
भारत सरकार ने 'राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता (एसएएससीआई)-वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास' योजना के तहत देशभर में प्रमुख पर्यटन केंद्रों के व्यापक विकास, उनकी वैश्विक ब्रांडिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।
उपर्युक्त योजनाओं के अंतर्गत परियोजनाओं को लागू करने के लिए भूमि उपलब्ध कराना संबंधित नगर निगम/उद्यम प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही, इन योजनाओं के तहत निर्मित संपत्तियों और परियोजनाओं के संचालन एवं प्रबंधन का कार्य भी इन्हीं संस्थाओं द्वारा किया जाता है। पर्यटन मंत्रालय समय-समय पर इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करता है, जिसमें कार्यान्वयन की गति सहित विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है और आवश्यक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
परियोजना प्रस्ताव प्राप्त करना प्रक्रिया का एक हिस्सा है, लेकिन फिलहाल हरियाणा में, रोहतक जिले सहित, पर्यटन मंत्रालय के समक्ष किसी परियोजनाओं की मंजूरी के लिए कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। स्वदेश दर्शन, स्वदेश दर्शन 2.0 और प्रसाद योजना के तहत हरियाणा में पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है:
(करोड़ रुपए में)
|
योजना
|
परियोजना का नाम/
अनुभव
|
सर्किट/गंतव्य
|
स्वीकृति वर्ष
|
स्वीकृत राशि
|
जारी की गई राशि या
अधिकृत (आर), जारी किया गया
या उपयोग के लिए अधिकृत (ए) और उपयोग किया गया (यू)
|
|
स्वदेश दर्शन
|
कुरुक्षेत्र में महाभारत से जुड़े स्थलों पर पर्यटन अवसंरचना का विकास
|
कृष्णा सर्किट
|
2016-17
|
77.39
|
76.74 (यू)
|
|
स्वदेश दर्शन 2.0
|
टिक्कर ताल में एडवेंचर टूरिज्म हब और एडवेंचर पार्क का विकास
|
पंचकुला
|
2024-25
|
26.68
|
2.67 (ए)
|
|
स्वदेश दर्शन 2.0
|
यादविन्द्रा गार्डन का कायाकल्प
|
पंचकुला
|
2024-25
|
65.82
|
6.58 (ए)
|
|
प्रसाद
|
पंचकुला जिले में नाडा साहिब गुरुद्वारा और माता मनसा देवी मंदिर का विकास
|
पंचकुला
|
2019-20
|
48.53
|
34.68 (यू)
|
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 9 फरवरी 2026 को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
****
पीके/केसी/बीयू/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2226303)
आगंतुक पटल : 60
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English