पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मंदिर गलियारों और तीर्थ स्थलों का पुनर्विकास

प्रविष्टि तिथि: 09 FEB 2026 4:13PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय, अपनी वर्तमान योजनाओं तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) और स्वदेश दर्शन के माध्यम से, राज्य सरकारों (एसजी) और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों (यूटी) के प्रयासों को पूरा करता है। इसमें देश भर में प्रमुख तीर्थ स्थलों और मंदिर गलियारों सहित पर्यटन से संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एसजी/यूटी को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

वर्ष 2025 के दौरान, उपर्युक्त योजनाओं के तहत तीर्थ स्थलों के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। स्वीकृत, जारी और उपयोग किए गए फंड का विवरण के साथ ही मध्य प्रदेश और बिहार सहित देश में इन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति अनुलग्नक में दी गई है।

उपर्युक्त योजनाओं के अंतर्गत स्थायी और जिम्मेदार पर्यटन सुनिश्चित करने के लिए अनुमोदित दिशानिर्देशों के अनुसार परियोजनाएं तैयार और कार्यान्वित की जाती हैं। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) संबंधित राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों, स्थानीय निकायों और अन्य हितधारकों के परामर्श से तैयार की जाती हैं। ये परामर्श यह सुनिश्चित करने के लिए किए जाते हैं कि तीर्थयात्रियों/पर्यटकों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सुविधाओं का विकास करते समय स्थलों की आध्यात्मिक अखंडता और मौलिकता बनी रहे। पर्यटन मंत्रालय को प्रस्तुत डीपीआर में प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए स्थायी संचालन और रखरखाव योजनाएं भी शामिल हैं।

भीड़भाड़, पर्यावरणीय गिरावट, अधिक भीड़ वाले तीर्थ स्थलों में बुनियादी ढांचे पर दबाव जैसी चुनौतियों का समाधान करने और तीर्थयात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने विभिन्न हस्तक्षेपों को मंजूरी दी है। इनमें कतार प्रबंधन परिसर, प्रतीक्षालय, पहुंच सड़कों का चौड़ीकरण, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, पार्किंग, पर्यटक सूचना केंद्र, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी, ठोस और पवित्र अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, रोशनी, स्वच्छता, सुविधा केंद्र, व्याख्या सुविधाएं, वर्षा जल संचयन आदि शामिल हैं। इसके साथ ही, प्रसाद और स्वदेश दर्शन की केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं के तहत, मंत्रालय का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति का संरक्षण करना, रोजगार सर्जित करना और देश भर में स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

 

*******

अनुलग्नक

2025 में प्रसाद, एसडी 2.0 और सीबीडीडी योजना के अंतर्गत स्वीकृत तीर्थयात्रा परियोजनाओं की सूची

क्र.सं.

राज्य

योजना

परियोजना का नाम

स्वीकृति वर्ष

स्वीकृति लागत 

(₹ करोड़)

अधिकृत राशि

(₹ करोड़)

उपयोग की गई राशि (₹ करोड़)

स्थिति

1

आंध्र प्रदेश

सीबीडीडी

नागार्जुन सागर में बौद्ध विरासत और सांस्कृतिक अनुभवों को समृद्ध करना

मार्च 2025

25.00

2.50

0.00

जारी

2

आंध्र प्रदेश

सीबीडीडी

अहोबिलम को आध्यात्मिक यात्रा के रूप में विकसित करना

मार्च 2025

24.99

2.50

0.00

जारी

3

बिहार

एसडी 2.0

बौद्ध ध्यान और अनुभव केंद्र, बोधगया का विकास

मार्च 2025

165.44

16.54

0.00

जारी

4

बिहार

प्रशाद

अंबिका भवानी मंदिर, सारण का विकास

मार्च 2025

13.29

0.00

0.00

जारी

5

हिमाचल प्रदेश

एसडी 2.0

मां चिंतपूर्णी देवी मंदिर, ऊना का विकास

 

जुलाई 2025

56.26

5.63

0.00

जारी

6

झारखंड

सीबीडीडी

रामरेखा धाम में पर्यटन बुनियादी ढांचे का विकास

मार्च 2025

18.87

1.87

0.00

जारी

7

केरल

सीबीडीडी

तलस्सेरी: आध्यात्मिक केंद्र

मार्च 2025

25.00

2.50

0.00

जारी

8

कर्नाटक

प्रशाद

रेणुका यल्लम्मा देवी मंदिर का विकास

मार्च 2025

18.37

0.00

0.00

जारी

9

कर्नाटक

प्रशाद

पापनाश मंदिर, बीदर जिले में बुनियादी सुविधाओं का विकास

मार्च 2025

22.25

6.30

0.00

जारी

10

मध्य प्रदेश

एसडी 2.0

पीतांबरा पीठ दतिया का विकास

जुलाई 2025

44.24

4.42

0.00

जारी

11

मध्य प्रदेश

सीबीडीडी

ओरछा मध्ययुगीन वैभव 2.0

मार्च 2025

25.00

2.50

0.00

जारी

12

मेघालय

सीबीडीडी

नार्टियांग आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र

मार्च 2025

24.87

2.49

0.00

जारी

13

मिजोरम

प्रशाद

वांगछिया, चम्फाई जिले में प्रशाद योजना के तहत बुनियादी सुविधाओं का विकास

मार्च 2025

5.47

1.56

0.00

जारी

14

नागालैंड

सीबीडीडी

सोलफुल ट्रेल्स: इंपुर हेरिटेज एक्सपीरियंस

मार्च 2025

24.94

2.49

0.00

जारी

15

पंजाब

सीबीडीडी

हेरिटेज स्ट्रीट - श्री आनंदपुर साहिब में शांति और सद्भाव का प्रतीक

मार्च 2025

24.90

2.49

0.00

जारी

16

पुद्दुचेरी

प्रशाद

श्री धरबरणेश्वर मंदिर के लिए तीर्थयात्री सुविधाओं और पर्यटक आकर्षणों का विकास

मार्च 2025

25.94

0.00

0.00

जारी

17

राजस्थान

एसडी 2.0

श्री खाटूश्याम जी मंदिर (सीकर) में विकास कार्य

मार्च 2025

87.87

8.79

0.00

जारी

18

राजस्थान

एसडी 2.0

श्री करणीमाता मंदिर, बीकानेर में विकास कार्य

जुलाई 2025

22.58

2.26

0.00

जारी

19

राजस्थान

एसडी 2.0

मालासेरी डूंगरी का विकासभीलवाड़ा जिला

जुलाई 2025

48.73

4.87

0.00

जारी

20

सिक्किम

सीबीडीडी

काबी क्रॉनिकल्स: एकता और विरासत के माध्यम से एक यात्रा

 

 मार्च 2025

24.96

2.50

0.00

जारी

21

तमिलनाडु

सीबीडीडी

रामेश्वरम का प्रतिष्ठित परिवर्तन

मार्च 2025

20.01

2.00

0.00

जारी

22

तमिलनाडु

प्रशाद

8 नवग्रह मंदिरों का विकास

मार्च 2025

40.94

0.00

0.00

जारी

23

तेलंगाना

प्रशाद

देवी रेणुकायेलमा देवस्थानम में बुनियादी सुविधाओं का विकास

मार्च 2025

4.22

0.00

0.00

जारी

24

उत्तराखंड

सीबीडीडी

कैंची धाम परिसर का विकास

मार्च 2025

17.60

1.76

0.00

जारी

 

 *******

पीके/केसी/पीके / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2225551) आगंतुक पटल : 104
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu