वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वस्‍त्र श्रमिकों के बच्चों के लिए स्वीकृत छात्रवृत्तियां

प्रविष्टि तिथि: 06 FEB 2026 3:16PM by PIB Delhi

वस्त्र राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, अक्टूबर 2021 से राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम के तहत हथकरघा बुनकरों/श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चों को केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त/वित्त पोषित वस्त्र संस्थानों में डिप्लोमा/स्नातक/स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति के रूप में प्रति वर्ष अधिकतम दो लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।

छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए, हथकरघा बुनकर/श्रमिक अपने बच्चे का आवेदन पत्र निकटतम बुनकर सेवा केंद्रों में जमा करते हैं, जो वस्त्र मंत्रालय विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय के प्रशासनिक नियंत्रण में स्थित क्षेत्रीय कार्यालय/अधीनस्थ कार्यालय हैं। विकास आयुक्त कार्यालय पर योजना कार्यान्वयन का दायित्‍व है। संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय की संस्‍तुति पर, पात्र हथकरघा बुनकर/श्रमिकों के बच्चों के लिए वस्त्र मंत्रालय विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय द्वारा छात्रवृत्ति स्वीकृत की जाती है और संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी जाती है  क्षेत्रीय कार्यालय हथकरघा बुनकर/श्रमिकों या उनके बच्चे के बैंक खाते में राशि भेजता है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के सभी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

अक्टूबर 2021 से अक्टूबर 2025 के बीच प्राप्त और स्वीकृत छात्रवृत्ति आवेदनों का वर्षवार विवरण निम्नलिखित है:

 

वित्तीय वर्ष

छात्रवृत्ति आवेदनों की प्राप्त संख्या

स्वीकृत छात्रवृत्ति आवेदनों की संख्या

2021-22 (अक्टूबर 2021 से)

33

-

2022-23

57*

45

2023-24

108

45

2024-25

173

183**

2025-26

(अक्टूबर 2025 तक)

154

110

 

*इसमें 2021-22 में प्राप्त आवेदन शामिल हैं

**इसमें 2023-24 में प्राप्त आवेदन शामिल हैं।

राज्य की कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल के लिए  बुनकर सेवा केंद्र (डब्ल्यूएससी) उनके साथ नियमित बैठकें करते हैं और हथकरघा बुनकरों/श्रमिकों के बीच योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शिविर/चौपाल आयोजित करते है।

****

पीके/केसी/एकेवी/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2224467) आगंतुक पटल : 58
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English