वित्त मंत्रालय
वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव ने 'आईबीबीआई और इनसोल इंडिया इंटरनैशनल कॉनक्लेव 2026' को संबोधित किया
डीएफएस के सचिव ने पारदर्शी और कुशल ऋण समाधान प्रक्रिया के माध्यम से दिवालियापन परिदृश्य को बदलने में आईबीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला
प्रविष्टि तिथि:
28 JAN 2026 9:16PM by PIB Delhi
वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने आज नई दिल्ली में आयोजित 'आईबीबीआई और इनसोल इंडिया इंटरनैशनल कॉनक्लेव 2026' को संबोधित किया।
इस दौरान डीएफएस के सचिव ने पारदर्शी और कुशल ऋण समाधान प्रक्रिया के माध्यम से दिवालियापन परिदृश्य को बदलने में आईबीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसमें सभी हितधारकों के हितों को संतुलित करते हुए समयबद्ध तरीके से सीआईआरपी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

समाधान प्रक्रिया की समयबद्धता और दिवालियापन कार्यवाही की प्रभावशीलता से संबंधित चुनौतियों पर भी जोर दिया गया।
एससीबी के सकल एनपीए अनुपात में गिरावट में उच्च प्राप्तियों के प्रभाव की सराहना की गई।
आईबीसी में संशोधन करने और पीएसबी के बड़े खातों की आवधिक समीक्षा द्वारा सीआईआरपी में तेजी लाने के उपायों को पूरा करने में एमसीए, आईबीबीआई और डीएफएस की सहयोगी भूमिका पर प्रमुख रूप से विचार-विमर्श किया गया।
****
पीके/केसी/आरकेजे
(रिलीज़ आईडी: 2219873)
आगंतुक पटल : 159
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English