संचार मंत्रालय
मैनिट परिसर में नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन
प्रविष्टि तिथि:
28 JAN 2026 5:58PM by PIB Bhopal
डाक विभाग, मध्यप्रदेश सर्किल एवं भोपाल मंडल द्वारा आज मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (मैनिट), भोपाल परिसर में भोपाल के प्रथम नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्यप्रदेश सर्किल विनीत माथुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मैनिट के निदेशक प्रो. करुनेश कुमार शुक्ल, निदेशक डाक सेवाएँ, मध्यप्रदेश परिमंडल आर. एस. रघुवंशी तथा मैनिट संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। इंडिया पोस्ट केवल एक डाक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में एक विश्वसनीय साझेदार रहा है। मैनिट भोपाल परिसर में नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस के शुभारंभ के साथ उपभोक्ता सेवाओं को एक नए आयाम पर ले जाया जा रहा है, जहाँ आधुनिक प्रौद्योगिकी, दक्षता और विश्वास का समन्वय एक आधुनिक डाकघर के रूप में किया गया है।
GWC7.jpeg)
मैनिट परिसर में इस डाकघर का आधुनिक नवीनीकरण विशेष महत्व रखता है। यह युवा, नवाचारी एवं भविष्य के लिए तैयार पीढ़ी के लिए डाक, वित्तीय एवं डिजिटल सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाएगा। यह कार्यालय सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा, जहाँ उन्नत डाक सेवाएँ, बचत एवं बीमा योजनाएँ, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधाएँ, बिजनेस पोस्ट सेवाएँ, बुकिंग एवं डिलीवरी से संबंधित समस्याओं का समाधान उपलब्ध होगा।

यह नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस आकर्षक एवं रचनात्मक इंटीरियर, निःशुल्क वाई-फाई, म्यूजिक स्टेशन, क्रिएटिव बॉल्स, ज्ञानवर्धक पुस्तकों, खेल एवं कॉफी जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है, जो उपयोगकर्ताओं को एक रचनात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करता है।
***
दीक्षित/यादव
(रिलीज़ आईडी: 2219701)
आगंतुक पटल : 26