महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय बालिका दिवस' पर सभी बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

प्रविष्टि तिथि: 24 JAN 2026 5:08PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’पर देश की बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ दीं।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर उन्होंने कहा, “बालिका देवो भवः | बालिकाएँ समाज की शक्ति और प्रगति का आधार हैं। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकार सुनिश्चित करना एक सशक्त राष्ट्र की पहचान है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय निरंतर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध भाव से कार्य कर रहा है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी यह संकल्प लें कि हर बालिका को अपने सपनों को साकार करने का अवसर दें और ऐसा सुरक्षित, समावेशी एवं सम्मानजनक वातावरण बनाएँ, जहाँ वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।”

राष्ट्रीय बालिका दिवस' पर सभी बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।आइए, आज इस अवसर पर हम सभी बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु संकल्पबद्ध बने”।

****

SS


(रिलीज़ आईडी: 2218187) आगंतुक पटल : 632
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English