पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के उपलक्ष में शहर में साइकिल रैली एवं हेरिटेज बाक आयोजित की गई

प्रविष्टि तिथि: 24 JAN 2026 1:56PM by PIB Bhopal

25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर भारत पर्यटन इंदौर पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार 24 जनवरी को एक साइकिल रैली और हेरिटेज बाक का आयोजन किया गया भारत पर्यटन इंदौर के सहायक निदेशक श्री ए गोपाल ने बताया की गांधी हाल से सुबह 9:00 बजे साइकिल रैली को रवाना किया गया जो कृष्णपुरा छत्री राजवाड़ा महाराजा हरि राव होल्कर की छतरी होते हुए लाल बाग पर समाप्त हुई इन सभी स्थानों पर इतिहासकार जफर अंसारी छात्रों को ऐतिहासिक धरोहर के महत्व की जानकारी देते हुए साथ में उपस्थित रहे|

साइकिल रैली में लगभग 70 लोगों ने भाग लिया इस साइकिल रैली का समापन लाल बाग पैलेस पर किया गया फिर वहां  170 युवा टूरिज्म क्लब विद्यार्थी एवं पर्यटन हितधारक और सम्मिलित हुए और वहां पर एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया जिसमें लालबाग पैलेस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

इस साइकिल रैली एवं हेरिटेज बॉक के माध्यम से शहर के ऐतिहासिक धरोहरों को एक्सप्लोर करने के उद्देश्य  था

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से Dfly, DSIFD, जफर अंसारी म्यूजियम इंदौर, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 इंदौर, अल हिरा पब्लिक स्कूल इंदौर ने भाग लिया

***


(रिलीज़ आईडी: 2218071) आगंतुक पटल : 34
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English