आयुष
एकीकृत आईएसओ मानकों का कार्यान्वयन
प्रविष्टि तिथि:
09 DEC 2025 8:35PM by PIB Delhi
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA), नई दिल्ली की फार्माकोलॉजी प्रयोगशाला को 6 नवंबर 2025 को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा एकीकृत प्रबंधन प्रणाली के लिए गुणवत्ता, सुरक्षा तथा पर्यावरणीय अनुपालन को मजबूत करने के लिए मान्यता प्राप्त हुई है।
प्रयोगशाला को निम्नलिखित के लिए मान्यता प्राप्त है:
-IS/ISO 9001:2015 QMS (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली),IS/ISO
14001:2015 EMS (पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली), तथा
IS/ISO 45001:2018 OHSMS (व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली)
आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशनों पर पूर्व-नैदानिक फार्माकोलॉजी अनुसंधान को मानकीकृत करने के लिए स्थापित प्रक्रियाएँ निम्नलिखित हैं:-
(क) सभी प्रयोगशाला गतिविधियों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएँ (SOPs) तथा कार्यकारी प्रक्रियाएँ (EPs) विकसित करना एवं कार्यान्वित करना, जिनमें पशु खरीद, प्रयोगात्मक प्रोटोकॉल, जैव-अपशिष्ट प्रबंधन तथा रिपोर्टिंग शामिल हैं।
(ख) प्रयोगात्मक परिणामों में स्थिरता बनाए रखने के लिए गुणवत्ता आश्वासन तंत्र, आंतरिक ऑडिट तथा आवधिक समीक्षाएँ स्थापित करना।
(ग) पूर्व-नैदानिक अनुसंधान में सटीकता एवं विश्वसनीयता का समर्थन करने के लिए मान्यीकृत प्रोटोकॉल तथा कैलिब्रेटेड उपकरणों का उपयोग।
आईएसओ मानकों को अपनाने का अनुसंधान परिणामों तथा प्रयोगशाला दक्षता पर प्रभाव निम्नलिखित हैं:-
(क) मानकीकृत प्रक्रियाओं तथा गुणवत्ता नियंत्रणों के कारण डेटा की विश्वसनीयता एवं पुनरुत्पादक्ता में वृद्धि।
(ख) EMS कार्यान्वयन के माध्यम से पर्यावरणीय स्थिरता, संसाधन अनुकूलन तथा अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार।
(ग) मजबूत सुरक्षा संस्कृति, प्रयोगशाला दुर्घटनाओं के जोखिम में कमी तथा कर्मचारियों एवं विशेषज्ञों के कल्याण में सुधार।
यह जानकारी आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रताप राव जाधव द्वारा आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी गई
*****
पीके/ केसी/एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2213236)
आगंतुक पटल : 26
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English