आयुष
औषधीय पौधों का निर्यात और ई-चरक द्वितीय चरण आवेदनों की स्थिति
प्रविष्टि तिथि:
02 DEC 2025 9:47PM by PIB Delhi
वाणिज्य विभाग की वेबसाइट https://tradestat.commerce.gov.in पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल-अगस्त 2025 के दौरान, 1855.72 करोड़ रुपये के औषधीय पौधों का व्यापार हुआ है। इनका उपयोग औषधि, फार्मेसी/संक्रमण या अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है। यह हार्मोनाइज्ड सिस्टम कोड 1211 (पौधे और पौधों के भाग, जिनमें बीज और फल शामिल हैं ताजे/सूखे, पके/जमे हुए, कटे और कुचले हुए) के अध्याय 12 के अंतर्गत दर्ज है। विस्तृत जानकारी अनुलग्नक-1 में दी गई है।
हार्मोनाइज्ड सिस्टम कोड, वस्तुओं के वर्गीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानकीकृत संख्यात्मक प्रणाली है, जो सीमा शुल्क और टैरिफ के लिए आयात-निर्यात किए जाने वाले उत्पादों की पहचान करने में मदद करता है, जिससे वैश्विक व्यापार आसान और सुसंगत बनता है।
|
क्रमांक
|
हार्मोनाइज्ड सिस्टम कोड
|
माल
|
2025-26 (अप्रैल-अगस्त 25) (राशि करोड़ में)
|
|
1
|
1211
|
पौधे और पौधों के हिस्से, जिनमें बीज और फल शामिल हैं, ताज़े/सूखे/जमे हुए, बिना कटे या कुचले हुए फल। परफ्यूमरी, फार्मेसी/कीटाणुनाशक या अन्य उपयोगों के लिए प्रयुक्त होते हैं।
|
1855.72
|
https://tradestat.commerce.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार , इन उत्पादों का आयात करने वाले प्रमुख देशों में अमेरिका, जर्मनी, इटली, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, फ्रांस, वियतनाम, ब्रिटेन, रूस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, कोरिया, स्पेन और जापान शामिल है।
किसानों, उद्योगों और अन्य हितधारकों को औषधीय पौधों के व्यापार के लिए एक डिजिटल मंच प्रदान करने और आसान बाजार पहुंच प्रदान करने हेतु आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) ने औषधीय पौधों/जड़ी-बूटियों के प्रचार और विपणन के लिए "ई-चरक" मोबाइल एप्लिकेशन के साथ ही वेब पोर्टल भी आरंभ किया है।
इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप "ईचरक द्वितीय" की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं।
(i) उन्नत तकनीक का उपयोग कर मौजूदा एप्लिकेशन में सुधार।
(ii) उपयोगकर्ताओं को औषधीय पौधों को बिक्री के लिए सूचीबद्ध करने में सक्षम बनाने हेतु उन्नत सुरक्षा तंत्र।
(iii) बहुभाषी पहुंच।
(iv) सुगम उपयोग के लिए इंटरैक्टिव उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका
(v) सहायता के लिए चैटबॉट।
ईचरक के कार्यात्मक मॉड्यूल ज्ञान संसाधन, बाजार मूल्य, आइटम पोस्ट करने, एमएपी हितधारकों की निर्देशिका हैं, जो सभी हितधारकों को औषधीय पौधों की कृषि तकनीकों, औषधीय पौधों के वस्तुवार, बाजारवार और मूल्यवार बाजार मूल्य तक पहुंचने में मदद करते हैं।
आयुष मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड देश भर में औषधीय पादपों के संरक्षण, विकास और सतत प्रबंधन पर एक केंद्रीय योजना कार्यान्वित कर रहा है जिसका उद्देश्य परियोजना-आधारित सहायता प्रदान करना है। इनमें निम्नलिखित उपाय शामिल हैं -
-
स्थलीय संरक्षण / स्थलीय संरक्षण से इतर
-
संयुक्त वन प्रबंधन समितियों / पंचायतों / वन पंचायतों / जैव विविधता प्रबंधन समितियों / स्वयं सहायता समूहों के साथ आजीविका संबंधी संबंध।
-
पौधशाला और हर्बल गार्डन की स्थापना।
-
अनुसंधान एवं विकास।
-
औषधीय पौधों से प्राप्त उत्पादों का प्रचार, विपणन और व्यापार।
-
प्रशिक्षण/कार्यशालाएं/संगोष्ठियां/सम्मेलन आदि सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियां।
-
औषधीय पौधों एकीकृत घटक की आपूर्ति श्रृंखला में अग्र और पश्च संबंध
अनुलग्नक -1
आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रताप राव जाधव ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
****
पीके/केसी/एकेवी/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2210470)
आगंतुक पटल : 52
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English