प्रविष्टि तिथि:
07 DEC 2025 8:50PM by PIB Delhi
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा उच्च स्तरीय ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत नई दिल्ली में 8-9 दिसंबर 2025 को उनकी आधिकारिक यात्रा के दौरान किया जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व माननीय जेसन क्लेयर सांसद, शिक्षा मंत्री करेंगे जिनके साथ वहां के माननीय एंड्र्यू गाइल्स सांसद, कौशल एवं प्रशिक्षण मंत्री; तथा माननीय जूलियन हिल सांसद, अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सहायक मंत्री शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल की यात्रा में द्विपक्षीय बैठकें, भारत में कैंपस स्थापित करने के लिए यूएनएसडब्ल्यू को इरादा पत्र सौंपना तथा शिक्षा एवं कौशल विकास क्षेत्रों में एमओयू एवं एलओआई का आदान-प्रदान शामिल होगा।
तीसरी ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा एवं कौशल परिषद ( AIESC )बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता भारत पक्ष से श्री धर्मेंद्र प्रधान, माननीय शिक्षा मंत्री, तथा श्री जयंत चौधरी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (कौशल विकास एवं उद्यमिता एवं शिक्षा) द्वारा की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया पक्ष की तरफ से बैठक की अध्यक्षता ऑस्ट्रेलिया सरकार के शिक्षा मंत्री माननीय जेसन क्लेयर सांसद तथा ऑस्ट्रेलियाई कौशल एवं प्रशिक्षण मंत्री माननीय श्री एंड्र्यू गाइल्स सांसद द्वारा की जाएगी।
यह बैठक दोनों देशों के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा कौशल विकास पारिस्थितिकी के विशेषज्ञों एवं अधिकारियों को एक साथ लाएगी, ताकि प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, शिक्षक शिक्षा एवं व्यावसायिक विकास, संयुक्त अनुसंधान तथा कुशल कार्यबल निर्माण जैसे पारस्परिक हित के एजेंडे पर चर्चा की जा सके। ये सहयोग 2023 में दोनों देशों के बीच योग्यताओं की पारस्परिक मान्यता ढांचे पर किए हस्ताक्षर से प्रेरित हैं।
यात्रा में बढ़ते बहुराष्ट्रीय जुड़ाव को प्रतिबिंबित करते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय की प्रमुख योजना 'अकादमिक अनुसंधान सहयोग संवर्धन योजना (SPARC)' के अंतर्गत भारतीय एवं ऑस्ट्रेलियाई उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच 10 नए संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) तथा शिक्षक व्यावसायिक विकास जैसे क्षेत्रों के लिए नए सहयोग ढांचे शुरू किए जाएंगे।
यात्रा में बढ़ते पार-सीमावर्ती जुड़ाव को प्रतिबिंबित करते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय की प्रमुख योजना 'अकादमिक अनुसंधान सहयोग संवर्धन योजना (SPARC)' के अंतर्गत भारतीय एवं ऑस्ट्रेलियाई उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच 10 नए संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) तथा शिक्षक व्यावसायिक विकास जैसे क्षेत्रों के लिए नए सहयोग ढांचे शुरू किए जाएंगे।
यह आयोजन 2023 में गुजरात के गांधीनगर तथा 2024 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित पहली दो AIESC बैठकों में हुई प्रगति पर आधारित है। यह सहयोग के नए द्वार खोलने तथा भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को मजबूत करने के इरादे से काम करता है।
****
पीके/केसी/एमएम