स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

फिजियोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया के सम्मेलन में

एम्स भोपाल एसोसिएशन ने हिस्सा लिया

प्रविष्टि तिथि: 11 DEC 2025 4:53PM by PIB Bhopal

एम्स भोपाल अपने अभिनव शोध और अकादमिक नेतृत्व के माध्यम से राष्ट्रीय वैज्ञानिक मंचों पर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसी क्रम में एम्स भोपाल के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. वरुण मल्होत्रा ने “ऑटोनॉमिक कॉस्मेटोलॉजी: ब्रेन बॉडी ब्यूटी अक्ष की न्यूरोफिजियोलॉजी द्वारा व्याख्या” शीर्षक वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता की। यह सत्र एसोसिएशन ऑफ फिजियोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया की 11वीं वार्षिक सम्मेलन (एएसएसओपीआईकॉन 2025) के दौरान आयोजित हुआ।

सम्मेलन निमहांस बेंगलुरु के न्यूरोफिजियोलॉजी विभाग में आयोजित किया गया तथा “एक्सपेरिमेंटल एंड ट्रांसलेशनल फिजियोलॉजी” विषय पर केंद्रित था। यह सत्र एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) माधवानंद कर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ |

समापन अवसर पर  में डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि “सौंदर्य त्वचा की गहराई तक” का संबंध वास्तव में स्वायत्त तंत्रिका तंत्र, भावनात्मक स्थिति, तापमान नियंत्रण और नमी संतुलन से जुड़ा है। उन्होंने भ्रूमध्य पर ध्यान केंद्रित करने जैसी ध्यान तकनीकों की न्यूरोफिजियोलॉजिकल आधारशिला और प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स व रिवार्ड सेंटर की सक्रियता को भी समझाया।

**

दीक्षित/ यादव


(रिलीज़ आईडी: 2202390) आगंतुक पटल : 6